रायपुर : राजधानी की व्यवस्था सुधारने के लिये प्रयासरत नगर निगम ने जगह – जगह अवैध अतिक्रमण तोड़े है, वहीँ अब मौदहापारा संडे बाजार के लेकर निगम ने फरमान निकाला है कि हर दुकानदार को नगर निगम में पहचान पत्र देना होगा। ऐसा नहीं करने पर कोई भी दुकान नहीं लगा सकेगा। वहीँ महापौर मीनल चौबे ने मंगलवार को नगर निवेश विभाग के अधिकारियों की बैठक में कहा कि सड़कों पर भर्राशाही बिल्कुल नहीं चलेगी। शहर के सभी स्वागत द्वार के दोनों छोर पर दिशा सूचक स्पष्ट दिखने चाहिये।
इसके साथ ही महापौर ने स्वागत द्वार बनाने वाले के साथ अनुबंध की शर्तों का कड़ाई से पालन कराने की सख्त हिदायत भी दी। दरअसल, फेरी वाले हर संडे को सड़क किनारे अपनी दुकानें लगाते हैं। उनकी पहचान जरूरी है। महापौर मीनल चौबे ने संडे बाजार को व्यवस्थित करके सड़क मार्ग बाधित नहीं होने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। इस निर्देश पर सभी विभागों के साथ मनोज वर्मा बुधवार को बैठक कर पूरा प्लान तैयार करेंगे।
मालवीय रोड अब नो वेंडिंग और नो पार्किंग जोन :
वहीँ मालवीय रोड अब नो वेंडिंग जोन और नो पार्किंग जोन होगा, यहाँ कोई भी ठेला और गुमटी नहीं लगेगी। पुलिस और निगम प्रशासन के साथ बैठक में हुई छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स की चर्चा के बाद यह फैसला लिया गया। बैठक में संगठन की ओर से प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने यह मांग उठाई थी। उन्होंने इसे व्यापारियों की बड़ी जीत बताई है। वहीँ रायपुर के व्यस्ततम व्यापारिक क्षेत्रों में से मालवीय रोड, जीई रोड और केके रोड मुख्य हैं। रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने इन क्षेत्रों को ”नो-वेंडिंग” और ”नो-पार्किंग” जोन घोषित करने का निर्णय लिया है। ज्ञात हो कि 28 जनवरी 2026 को चेंबर भवन में अहम बैठक हुई थी।
मालवीय रोड के व्यापारी आगे आये :
इस बैठक से पहले मालवीय रोड शारदा चौक व्यापारी संघ के अध्यक्ष एवं चेंबर अनुशासन समिति सदस्य तरल मोदी ने पत्र के माध्यम से चेंबर की ओर से यह मांग की थी। अब प्रमुख तिराहों और चैराहों से 50 मीटर की दूरी तक नो-पार्किंग जोन सख्ती से लागू होगा। शहर के 18 प्रमुख चैराहों को ”लेफ्ट फ्री” किया जायेगा, जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। इसके साथ ही निगम शहर की व्यवस्था बनाने के लिये प्रयास में जुट गया है



