रायपुर : जहाँ शराबबंदी के मांग हमेशा होती आई है, वही सरकार लगातार शराब की बिक्री बढ़ाने पर आमादा है, वहीँ अब छत्तीसगढ़ में शराब को लेकर एक बार फिर सियासत तेज हो गई है। सरकार ने होली के दिन भी दुकानें खुली रखने की बात कही है, होली के दिन शराब की दुकानें खुलने के फैसले पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर बोला हमला है। इस पर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने कांग्रेस पर ही सवाल उठाया है।
वहीँ इस मामले में कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा होली महत्वपूर्ण त्यौहार है। सबसे ज्यादा आपराधिक घटनायें होली के समय ही होती है, जो शराब के नशे में होती है, लेकिन इस बार होली के दिन भी शराब दुकान खुली रहेगी। कैसा माहौल रहेगा समझा जा सकता है, लेकिन भाजपा को शराब से पैसा कमाना है। भाजपा सरकार प्रदेश को नशे में झोंकने का काम कर रही है।
समय अनुसार लिए जाते है निर्णय : गुरु खुशवंत साहेब
वहीं दूसरी तरफ प्रदेश की नई आबकारी नीति में 7 दिन की जगह 3 दिन ड्राई डे रखे जाने का मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने बचाव करते हुए कहा कि यह सभी निर्णय समय के अनुसार लिए जाते है। हम सब का एक ही भाव है कि सभी नशे से दूर रहें। गुरु घासीदास बाबा ने कहा है कि खानी, बानी और सयानी। जैसा खायेंगे वैसा रहेगा मन, जैसा पियेंगे पानी, वैसे रहेगी वाणी। नशे के खिलाफ सरकार लगातार जनजागरुकता अभियान चला रही है। पदयात्रा में भी उसी संदेश को प्रचारित किया जायेगा कि नशे से सभी दूर रहें। इस तरह उन्होंने सरकार का पक्ष रखा।
कांग्रेस आंदोलन-प्रदर्शन के जरिए डरा रही : पुरंदर मिश्रा
त्यौहारों पर शराब दुकानों के खुले रखने पर कांग्रेस के तंज पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने पलटवार करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ का यह दुर्भाग्य है कि रात-दिन कांग्रेसी नए-नए प्रयोग कर रहे हैं। आंदोलन, प्रदर्शन से जनता को डरा रहे हैं। जनता ने भाजपा को पंच से पार्लियामेंट तक आशीर्वाद दिया है। साय सरकार जनता के हित में काम कर रही है। 3200 करोड़ का भ्रष्टाचार करने वाले हमको बुद्धि ना दें। हमको श्रीराम ने बुद्धि दिया, भगवान ने बुद्धि दिया है। वहीँ सरकार अब भी शराब की बिक्री करने की बात कह रही है, जिसको लेकर अब राजनैतिक बवाल खड़ा हो गया है।



