रायपुर में कांग्रेस आज निकालेगी हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा, इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी…

रायपुर। भारत जोड़ो यात्रा के तर्ज पर कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकालेगी। पूरे प्रदेश भर में कांग्रेस आज अभियान की शुरुआत करेगी। इसके लिए अलग-अलग नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। सीएम भूपेश बघेल दंतेवाड़ा तो पीसीसी चीफ मोहन मरकाम रायपुर में मोर्चा संभालेंगे। प्रदेश सरकार के कार्यों को लेकर जनता के बीच कांग्रेस जाएगी। केंद्र सरकार की विफलताओं को कांग्रेस कार्यकर्ता गिनाते हुए नजर आएंगे

बता दें कि, हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा रायपुर के गांधी मैदान से शुरू होगी। प्रदेश पर्यवेक्षक अरुण यादव और पीसीसी चीफ मोहन मरकाम मौजूद रहेंगे।

पहले दिन कांग्रेस नेता 12 किलोमीटर पैदल चलेंगे, केंद्र सरकार की गलत नीतियों महंगाई बेरोजगारी के बारे चर्चा करेंगे। लोगों से हाथ मिला कर राज्य सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी देंगे। ये यात्रा विधानसभा के सभी मतदान केंद्रों तक जाएगी। राहुल गांधी का नफरत छोड़ो भारत जोड़ों का संदेश लोगों तक पहुंचाएंगे।