धर्मांतरित परिवारों को मूल धर्म लौटने की चेतावनी, 30 अप्रैल तक अल्टीमेटम।

नारायणपुर : राज्य में धर्मान्तरण को लेकर अब लगातार विरोध उठने लगा है, वहीँ अब छोटेडोंगर क्षेत्र में धर्मांतरण मुद्दे पर माहौल गर्मा गया है, वहीँ इस मामले में सर्व समाज की विशाल बैठक में 800 से ज्यादा ग्रामीण जुटे। इस बैठक में सामाजिक और सांस्कृतिक पहचान पर चिंता जताई गई है, जहाँ ग्रामीणों ने कहा परंपराओं से दूरी बढ़ती जा रही है। इसके साथ ही धर्मांतरित परिवारों को 30 अप्रैल तक मूल धर्म लौटने की चेतावनी दी गई है।

अन्यथा बड़े आंदोलन की राह अपनाने की बात कही गई है, जिसको लेकर बवाल भी खड़ा हो सकता है। बताया गया है कि गोडपाल, परलभाट और आसपास गांवों से प्रतिनिधि पहुंचे थे। इस बैठक में बाहरी प्रभाव और प्रलोभन के आरोप भी लगाये गये है, हालांकि किसी व्यक्ति विशेष का नाम सामने नहीं आया। तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की गई है। प्रशासन से शांति बनाए रखने हस्तक्षेप की अपील हुई। समयसीमा के बाद आंदोलन की संभावना जताई जा रही है।