राजधानी में जल्द ही 8000 घरों तक पहुंचेगा PNG कनेक्शन, आम लोगों को मिलेगी नई सुविधा, कनेक्शन नहीं लेने पर क्या होगा?

रायपुर : 24 घंटे शहर के लोगों को पानी की सुविधा देने के नाम पर दो साल तक शहर में गड्ढों से आम जनता परेशान रही, लेकिन अब तक अमृत जल योजना का लाभ आम लोगों को नहीं मिल पाया है, वहीं अब शहर में पीएनजी कनेक्शन का विस्तार तेजी से किया जा रहा है। आगामी 25 दिनों में 8000 घरों तक पीएनजी कनेक्शन पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक 700 रजिस्ट्रेशन पूरे हो चुके हैं, जल्द ही सबके रजिस्ट्रेशन पूरे किये जायेंगे।

इसके अलावा दूसरे चरण में 20 सोसायटियों के करीब 15 हजार घरों को कवर करने की योजना है। इसके लिए घर-घर जाकर रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है और जगह-जगह कैंप भी लगाए जा रहे हैं। 24 घंटे सर्विस और हेल्पलाइन सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। सस्ती और सुरक्षित गैस सुविधा से लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। जल्द ही आम उपभोक्ता इसका लाभ ले सकेंगे।

इसके साथ ही आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है कि जिन क्षेत्रों में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) उपलब्ध है, वहां के परिवार यदि इसे अपनाते नहीं हैं, तो उनकी LPG सिलेंडर सप्लाई 3 महीने बाद बंद कर दी जायेगी। नया PNG कनेक्शन कैसे लिया जा सकता है और इसके लिए किन दस्तावेजों की जरूरत होती है।

नए PNG कनेक्शन के लिए कैसे आवेदन करें?

  • सबसे पहले अपने स्थानीय गैस प्रोवाइडर की आधिकारिक वेबसाइट पर जायें, जैसे इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) और महानगर गैस लिमिटेड (MGL) (अलग – अलग क्षेत्रों में कम्पनियाँ अलग हो सकती है)
  • वेबसाईट पर जाकर ‘New PNG Connection’ के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • वहां मांगी गई निजी जानकारी और पाता दर्ज करें।
  • इसके बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • अब इंस्टॉलेशन या रजिस्ट्रेशन फीस का ऑनलाइन पेमेंट करें।
  • एप्लिकेशन सबमिट करने के बाद रेफरेंस नंबर नोट कर लें, ताकि भविष्य में एप्लिकेशन का स्टेटस चेक किया जा सके। हालाँकि रायपुर में इसके लिये सरकारी कर्मी आपके घर खुद ही आयेंगे।

किन दसतावेजों की होती है जरूरत?

  • फोटो आइडेंटिटी प्रूफ (कोई एक): आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस।
  • एड्रेस प्रूफ (कोई एक): हाल का बिजली बिल, BSNL टेलीफोन बिल, रेंट एग्रीमेंट, राशन कार्ड या प्रॉपर्टी टैक्स बिल।
  • ओनरशिप प्रूफ (कोई एक): रजिस्टर्ड प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट या सेल डीड, सोसाइटी का लेटर या शेयर सर्टिफिकेट, या प्रॉपर्टी टैक्स की रसीद।
  • किराएदारों के लिए : मकान मालिक का नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) और उनके ओनरशिप प्रूफ
  • पासपोर्ट साइज फोटो।

कितना होता है खर्चा?

PNG गैस कनेक्शन लेते समय सिक्योरिटी डिपॉजिट एक अहम खर्च होता है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक घरेलू PNG कनेक्शन के लिए एक रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट लिया जाता है। यह राशि आमतौर पर करीब 5,000 रुपये से 10,000 रुपये के बीच होती है, जो कनेक्शन के प्रकार और गैस की खपत पर निर्भर करती है। IGL के अनुसार, नए PNG कनेक्शन के लिए 7,000 रुपये की वापसी योग्य सुरक्षा राशि ली जाती है। इस सिक्योरिटी डिपॉजिट में 15 मीटर तक की GI या कॉपर पाइपलाइन शामिल होती है। अन्य सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियां भी इसी तरह का डिपॉजिट सिस्टम अपनाती हैं, लेकिन अलग‑अलग शहरों और गैस प्रोवाइडर्स के हिसाब से डिपॉजिट की राशि में थोड़ा फर्क हो सकता है। ऐसे में यह आपके क्षेत्र के आधार पर निर्भर करेगा।