राज्य के सबसे बड़े सटोरिये सौरभ चंद्राकर के साथ निकले गुलशन के कनेक्शन, छापेमारी के दौरान 5 महंगी कार सहित करोड़ों की संपत्ति का हुआ खुलासा।

रायपुर : राज्य का सबसे बड़ा सटोरिया माना जाने वाला सौरभ है, जिसने अपनी शादी में 500 करोड़ रूपये से ज्यादा की रकम खर्च की थी, वो अब भी पकड़ से बाहर है। वहीँ अब आपको बता दें कि क्रिकेट सट्टे का मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी राजधानी का बड़ा सटोरिया है तो आश्चर्य नहीं होगा। वहीँ आपको बता दें कि गुलशन के घर शुक्रवार को पुलिस ने छापामार कार्यवाही की है। मामले की जाँच पड़ताल के दौरान पुलिस को 5 महंगी कारों के साथ बाबू खेमानी और उसके परिवार की करोड़ों की संपत्तियों का खुलासा हुआ, जिनका आंकड़ा चौंकाने वाला है, अभी इनका पूरा तरह से खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्तियां आंकी जा रही है।

जानकारी के अनुसार गंज पुलिस और क्राइम ब्रांच की 10 टीमों ने शुक्रवार को बाबू के आमानाका के मारुति एनक्लेव स्थित मकान में छापा मारा। सर्च वारंट लेकर पहुंची पुलिस की टीम को घर में बाबू और करण की पत्नियों के अलावा उसकी मां भी मिली।

मारुति एनक्लेव में मकान के अलावा रविभवन में मोबाईल दुकान, जोरापारा में गोदाम, महासमुंद – बागबाहरा मेनरोड में 1 एकड़ जमीन के अलावा बीएमडब्ल्यू, क्रेटा सहित अन्य ब्रांड की 5 महंगी कारें मिली है। पुलिस ने बाबू और करण के अलावा उसके पिता के बैंक खातों के ट्रांजेक्शन की जांच शुरू कर दी है, जिसमें काफी जानकारी सामने आने की उम्मीद है। बाबू और करण ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा के लिए अलग-अलग नाम से 50 से अधिक आईडी बनाकर रखे हुये थे। उन्होंने कई म्यूल खातों का भी इस्तेमाल किया गया है, जो म्यूल खाताधारक है, वो थोड़े से लालच में क़ानूनी कार्यवाही में फंस गये है।

सामने आये कई आपत्तिजनक वीडियो :

मामले की जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी बाबू पहले महादेव बुक ऐप से जुड़ा हुआ था, जो सौरभ चंद्राकर के अंतर्गत था। इसके बाद गुलशन ने जब बड़े स्तर की कमाई देखी तो, उसने सट्टे का अपना काम शुरू कर दिया था, इस मामले में संदेह है कि वो दुबई जाकर वहां के सट्टा संचालकों से सीधा मिला होगा, जिसकी जांच की जा रही है। वहीँ बाबू और उसके भाई करण से जुड़े लोगों की भी पुलिस जांच कर रही है। खुद को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बताने वाला बाबू खेमानी इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया में रील और वीडियो बनाता था। इसमें से कई वीडियो गाली-गलौज व आपत्तिजनक भी है। जिनको लेकर पुलिस द्वारा प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई थी, जिसके कारण गुलशन को तीन दिन जेल में बिताने पड़े थे।