शहर कांग्रेस की नई लिस्ट जारी, 61 सदस्यों को किया शामिल, अजीत कुकरेजा को नहीं मिला कोई पद।

रायपुर : पदभारों में बदलाव के चलते अब रायपुर शहर जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। पिछली बार जारी हुई सूची को पीसीसी ने अनुमोदित नहीं होने का हवाला देकर तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। उस समय सियासी गलियारों में संगठन के भीतर खीचतान की बात कही जा रही थी, लेकिन अब इन अटकलों पर विराम लग गया है। पीसीसी ने शनिवार को 61 सदस्यों वाली सूची जारी कर दी है। इनमें 12 उपाध्यक्ष और 18 महामंत्री बनाए गए हैं। वहीँ अजीत कुकरेजा का दबी जुबान से कई लोग लगातार विरोध कर रहे है, जिसमें खुलेतौर कुलदीप जुनेजा अजीत कुकरेजा उनके विरोधी बन गये है, उनका मानना है कि उत्तर विधानसभा की हार उन्हें अजीत कुकरेजा के कारण मिली है, उन्होंने कांग्रेस से बागवत करके चुनाव लड़ा था, ऐसे में वो किसी पद के अधिकारी नहीं है।

नई कार्यकारिणी में 61 सदस्य शामिल :

इसके साथ ही आपको बता दें कि दी गई रायपुर शहर कांग्रेस कमेटी में 61 सदस्यों को शामिल किया गया है। इस जारी सूची में सचिन अग्रवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी है। 12 सदस्यों को उपाध्यक्ष और 19 सदस्यों को महामंत्री बनाया गया है। वहीं 20 सदस्यों को सचिव और 10 कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जगह दी गई है। वहीँ आपको बता दें कि अजीत कुकरेजा को इस लिस्ट में कोई जगह नहीं दी गई है। वर्तमान में अजीत कुकरेजा किसी भी पार्टी अथवा राजनैतिक पद पर नही है।

पिछली सूची को लेकर थी आसमंजस की स्थिति :

सीसी चीफ दीपक बैज ने समीक्षा बैठक में अब तक कार्यकारिणी और वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति नहीं होने पर नाराजगी जताई थी, जिसके बाद 10 अप्रैल यानी शुक्रवार को रायपुर शहर कांग्रेस की तरफ से सूची जारी कर दी गई, लेकिन इस पर तत्काल रूप से आपत्ति जताते हुए सूची को खारिज कर दिया गया था। बहरहाल नई कार्यकारिणी को मंजूरी मिल चुकी है, अब इन्हें नये पदाधिकारियों की श्रेणी में जगह मिल गई है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की अनुमोदित कार्यकारिणी की सूची है। इसमें अध्यक्ष श्री श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में नियुक्त पदाधिकारियों के नाम और पदनाम दिए गए हैं।


जिला कांग्रेस कमेटी :: रायपुर शहर

अध्यक्ष: श्री श्रीकुमार शंकर मेनन

कोषाध्यक्ष :

क.नामपदनाम
1सचिन अग्रवालकोषाध्यक्ष

उपाध्यक्ष :

क.नामपदनाम
2सहदेव व्यवहारउपाध्यक्ष
3जसबीर ढिल्लनउपाध्यक्ष
4दिनेश ठाकुरउपाध्यक्ष
5राकेश धोतरेउपाध्यक्ष
6डॉ. अन्नुराम साहूउपाध्यक्ष
7प्रशांत डेंगडीउपाध्यक्ष
8चंपालाल देवांगनउपाध्यक्ष
9मनोज बंजारेउपाध्यक्ष
10अविनय दुबेउपाध्यक्ष
11नितिश शर्माउपाध्यक्ष
12इरफान कुरैशीउपाध्यक्ष
13सम्पत सिंह राजपूतउपाध्यक्ष

महामंत्री :

क.नामपदनामक.नामपदनाम
14सुशांत डेमहामंत्री23कृष्णकांत साहूमहामंत्री
15प्रवीण चंद्राकरमहामंत्री24मोहम्मद ताहिरमहामंत्री
16दीपक चौबेमहामंत्री25जावेद नकवीमहामंत्री
17सुरेश जैन बाफनामहामंत्री26जीतू भारतीमहामंत्री
18सुरेश धीवरमहामंत्री27नन्दु सिन्हामहामंत्री
19राजू (राज) देवांगनमहामंत्री28सत्तू सिंहमहामंत्री
20सौरभ तिवारीमहामंत्री29संजय अग्रवालमहामंत्री
21अनिल रायधुरामहामंत्री30मनीष शर्मामहामंत्री
22संदीप शर्मामहामंत्री31सतीश विक्की साहूमहामंत्री

सचिव :

क.नामपदनामक.नामपदनाम
32लक्ष्मी प्रसाद मिश्रा (मुन्ना)सचिव42आकाश उपाध्यायसचिव
33प्रदीप देवांगनसचिव43जितेन्द्र यादवसचिव
34श्रीमती प्रीति सोनीसचिव44उज्जवल राजपूतसचिव
35श्रीमती अर्पणा संचेतीसचिव45मोहसीन खानसचिव
36फहीम खानसचिव46राजू दुबेसचिव
37ईश्वर चक्रधारीसचिव47श्रीनाथ भोगलसचिव
38महेन्द्र सेनसचिव48ज्योतिप्रकाश जगतसचिव
39संजय सोनीसचिव49प्रवेश लखवानीसचिव
40रोहित साहूसचिव50अनिल रुपचंदानीसचिव
41अमित कोसरियासचिव51हीरा नागरचीसचिव

कार्यकारिणी सदस्य :

क.नामपदनाम
1राजू नायककार्य. सदस्य
2सुरेश कुमार बुधवानीकार्य. सदस्य
3नागेन्द्र तिवारीकार्य. सदस्य
4राहुल श्रीवास्तवकार्य. सदस्य
5नागेन्द्र वोराकार्य. सदस्य
6नवीन लाजरसकार्य. सदस्य
7सागर तांडीकार्य. सदस्य
8दीपक कुमारकार्य. सदस्य
9मकरंद तांडीकार्य. सदस्य
10हेमु डेकाटेकार्य. सदस्य

हस्ताक्षर: (मलकीत सिंह गैदू), प्रभारी महामंत्री (संगठन एवं प्रशासन), छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी।

दिनांक: 25/4/2026 (मुहर के अनुसार)