बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर गौमांस के साथ पकड़ाई महिलायें, सूटकेस से हुआ बरामद, मौके पर इकट्ठी हुई भीड़ और फिर….।

बिलासपुर : मांस के उत्पादन और खपत के आंकडे सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है फिर भी एक अनुमान के अनुसार मांस के उत्पादन से तीन गुना ज्यादा खपत है, ऐसे में इसकी पूर्ति कहाँ से हो रही होगी? ये बड़ा सवाल है तो आपको बता दें कि बाज़ार में गौमांस और भैस के अवैध मांस की उपलब्धता करवाई जाती है, जो हिन्दू आस्था के साथ खिलवाड़ भी है, वहीँ सामने आये मामले के अनुसार पुलिस ने बिलासपुर रेलवे स्टेशन से सूटकेश में गौमांस ले जा रही दो महिलाओं को पकड़ा है। ये दोनों महिलाएं रायपुर की ओर से बिलासपुर पहुंची थीं और अपने साथ सूटकेस में लगभग 10 किलो से अधिक गौमांस भरकर ला रही थीं।

इस मामले में पुलिस को सूचना मिली थी, कि बिलासपुर रेलवे स्टेशन में दो महिलायें गौमांस लेकर पहुंची है, पुलिस ने चेकिंग की, तो संदेह हुआ, जिसके बाद सूटकेस की तलाशी ली गई और तलाशी में गौमांस मिलने पर दोनों महिलाओं को तत्काल हिरासत में ले लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने सूटकेश में गौमांस होने की बात स्वीकार कर ली है।

इस मामले में जानकारी मिलते ही कुछ गौसेवक भी थाने के बाहर एकत्रित हो गए, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। तोरवा थाना पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गौमांस कहां से लाया गया था और इसका उद्देश्य क्या था।

पुलिस ने बताया है कि दोनों महिलायें शहर के मगरपाराक्षेत्र की रहने वाली है और पूछताछ के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि इस गौमांस के पीछे कोई सिंडिकेट काम कर रहा है या फिर वजह कुछ और है। फिलहाल तोरवा पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने अभी तक महिलाओं के नाम का खुलासा नहीं किया है।