शादी में शामिल होने आई थी मासूम, दरिन्दे दरिन्दे राजा वर्मा ने किया घिनौना कम, महिलाओं ने की जमकर पिटाई।

धरसीवां : बलात्कार एक घिनौना कृत्य है, लेकिन क्या अब वर्तमान में यह सिर्फ घिनौना कृत्य रह गया है, या ये एक मानसिक बीमारी का रूप ले चुका है? युवतियां-महिलायें तो लगातार इसकी शिकार होती आई है, लेकिन बच्चियों से घिनौनी हरकत, बुजुर्ग महिलाओं से घिनौनी हरकत, यहाँ तक की गाय और बकरियों को भी ये दुष्ट नहीं छोड़ रहे है। वहीँ सामने आया मामला है जहाँ रायपुर जिले में सात साल की मासूम को 30 वर्षीय दरिंदे ने अपनी हवस का शिकार बनाया है। जहाँ आरोपी शादी में शामिल होने आया हुआ था, जहां उसकी नियत बिगड़ गई और वह नाबालिग बच्ची को बहाने से एकांत जगह ले गया और घिनौना काम किया।

वहीँ घटना के दौरान पीड़िता ने चिल्लाने की कोशिश लेकिन शादी में गाने और शोर शराबे के कारण किसी का ध्यान नहीं गया। बताया जा रहा है कि नाबालिग को जान से मारने का भी प्रयास किया गया। इस मामले में मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना तिल्दा नेवरा के बहेसर गांव की है. नाबालिग परिवार के साथ शादी में शामिल होने आई थी. 29 अप्रैल की रात जब पीड़िता अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी, तब पड़ोस में रहने वाला राजा वर्मा भी वहां पहुंच गया। आरोपी ने नाबालिग  को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान बच्ची की चीखें वैवाहिक शोरगुल में दब गई, घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकला।

आरोपी की महिलाओं ने कर दी पिटाई :

वहीँ घटना के कुछ समय बाद बच्ची को होश आया तब उसकी आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे, जहाँ बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जिसके बाद आरोपी की पहचान उजागर होने के बाद महिलाओं ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी को फांसी की सजा की मांग की है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ पाक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्जकर कार्यवाही की गई है। वहीँ पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम राजकुमार उर्फ राजा वर्मा पिता लखन लाल वर्मा उम्र 30 साल निवासी ग्राम बहेसर थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर है।