बरगी बांध में डूबा 30 से ज्यादा पर्यटकों से भरा क्रूज, देखें विडियो।

जबलपुर (म.प्र.) : आपने टाइटैनिक के बारे में तो सुना ही होगा और फिल्म भी देखी, कुछ ऐसा ही हादसा सामने आया है, जहाँ मध्य प्रदेश के जबलपुर में भीषण गर्मी के बीच अचानक बदले मौसम ने बरगी बांध में एक खौफनाक मंजर पैदा कर दिया है। सुहाने मौसम का लुत्फ उठाने के लिए 30 से ज्यादा पर्यटक क्रूज पर सवार होकर बांध की सैर पर निकले थे। सभी अपनी मस्ती में डूबे थे, लेकिन कुदरत के पास कुछ और ही योजना थी। अचानक हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई और शांत दिखने वाला पानी अचानक उग्र हो उठा और क्रूज डूबने लगा, जिससे यात्री दहशत में आ गये।

घटना के दौरान देखते ही देखते बांध में उठती ऊंची और तेज लहरों ने क्रूज को अपनी चपेट में ले लिया। पर्यटकों की हंसी-मजाक पल भर में चीख-पुकार में बदल गई और माहौल दहशत भरा हो गया। क्रूज धीरे-धीरे पानी में समाने लगा, जिससे अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए क्रूज के उस ऊपरी हिस्से की ओर भागने लगे, जो अब तक डूबा नहीं था। चंद सेकंडों के भीतर ही पूरा क्रूज जलमग्न हो गया।

इस घटना को लेकर बरगी बांध में क्रूज डूबने में पर्यटन विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। शाम को मौसम खराब होने की आशंका के बावजूद क्रूज को चलाया गया। वहीं, बांध की लहरों की सवारी के लिए क्रूज पर लाइफ जैकेट पहनकर सवारी सुरक्षित तरीका है। इसकी पर्यटन विभाग के जिम्मेदारों ने अनदेखी की। इसके कारण गुरुवार को दर्दनाक घटना हुई।

जिस समय हादसा हुआ क्रूज में लाइफ जैकेट रखे हुए थे, लेकिन अचानक तेज हवा चलने के साथ क्रूज संतुलन गड़बड़ाने के दौरान किसी को लाइफ जैकेट पहनने का मौका नहीं मिला। जो पर्यटक लाइफ जैकेट पहने हुए थे, वह कुछ देर तक पानी में तैरते रहे, तो उन्हें बचा लिया गया। जो लाइफ जैकेट नहीं पहने थे वह पानी में डूब गए और उनकी मौत हो गई।

वीडियो में दिखा मौसम का रौद्र रूप :

इस खौफनाक हादसे के बाद सामने आए विचलित करने वाले वीडियो में कुछ पर्यटक पानी के ऊपर दिख रहे क्रूज के आखिरी हिस्से को पकड़े हुए मौत से जूझते हुये नजर आ रहे हैं। वीडियो में मौसम का रौद्र रूप साफ देखा जा सकता है, जहां तेज हवाओं के कारण किनारे पर खड़े लोगों का संतुलन बनाये रखना भी मुश्किल हो रहा था। वहीं इस हादसे कुछ बच पाये और कुछ डूब गये।