रायपुर : मामला लगभग सप्ताह भर पुराना है, जहाँ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 19 साल की एक युवती ने अपने प्रेमी के घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसकी लाश कमरे में दुपट्टे के सहारे फांसी पर लटकी हुई मिली थी। वहीँ जब परिजनों और आसपास के लोगों ने दरवाजा खोलकर युवती को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं, युवती के परिजनों का आरोपी है कि महफूज खान कविता पर शादी का दबाव बनाता था और मारपीट करता था। उन्होंने बॉयफ्रेंड पर हत्या का आरोप लगाया है और मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। घटना के बाद इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने युवती के प्रेमी के खिलाफ दुष्प्रेरण का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
मृतिका की पहचान गुढ़ियारी क्षेत्र की कविता दास के रूप में हुई है। वह संतोषी नगर गार्डन के पास प्रेमी के मकान में रह रही थी। 19 अप्रैल की रात करीब 2:30 बजे वह अपने कमरे में सोने गई हुई थी। सुबह करीब 10:30 बजे जब वह कमरे से बाहर नहीं आई तो घर के लोगों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद खिड़की से झांककर देखने पर युवती दुपट्टे के सहारे फांसी पर लटकी हुई नजर आई। परिजनों और आसपास के लोगों ने दरवाजा खोलकर युवती को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने इस घटना में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई।
परिजनों ने प्रेमी पर लगाया मारपीट करने का आरोप :
इधर, घटना को लेकर युवती के परिजनों का कहना है कि महफूज खान कविता पर शादी के लिए दबाव बना रहा था और आये दिन उसके साथ मारपीट करता था। उनका यह भी दावा है कि आरोपी कई बार इंस्टाग्राम पर लाइव आकर युवती के साथ मारपीट करता था, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहती थी। उन्होंने इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या करार देते हुए सख्त कार्यवाही की मांग की है। परिजनों को इस घटना से गहरा सदमा पहुंचा है।
पुलिस ने इस मामले में आरोपी महफूज खान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के तहत दुष्प्रेरण का अपराध दर्ज किया गया है। इसको लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्यवाही की जा रही है। आरोपी के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जायेगी।
इस मामले से जुड़ी मुख्य बातें इस प्रकार हैं :
- घटना का विवरण : कविता दास का शव महफूज खान के घर पर फंदे से लटका पाया गया, जिसे पुलिस ने संदिग्ध माना है।
- परिजनों के बयान : कविता के परिवार ने घटना को लेकर संदेह जताया है और महफूज पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके अनुसार, दोनों के बीच विवाद की स्थिति थी।
- पुलिस जांच : टिकरापारा थाना पुलिस ने आरोपी महफूज खान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
- साक्ष्यों की जांच : पुलिस सोशल मीडिया पर उपलब्ध जानकारी और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है ताकि घटना की सच्चाई का पता लगाया जा सके।
वहीँ इस मामले में माचिस मीडिया द्वारा जानकारी पता करने पर कुछ भी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। हालाँकि युवक के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।



