सुनसान गली पाकर नौशाद ने बुर्खा पहनी महिला से की गन्दी हरकत, मामला सीसीटीवी में कैद, पुलिस ने मारी गोली।

मुरादाबाद (उ.प्र.) : जिले के मुगलपुरा में बुर्का पहनी महिला से छेड़छाड़ का शर्मनाक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्यवाही की है। मामले में बताया गया है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचाने गए आरोपी नौशाद को पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है, जिसके जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है और वह गंभीर रूप से घायल हो गया है।

मामले के अनुसार जानकारी सामने आई है कि मुरादाबाद के मुगलपुरा क्षेत्र में एक युवक की घिनौनी हरकत ने` मानवता को शर्मसार कर दिया हुई, जहां बरबालान की एक गली में बुर्का पहनी महिला के साथ सरेराह छेड़छाड़ की गई। इस घटना के बाद सीसीटीवी का विडियो वायरल हो गया, वहीँ इस वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक बेखौफ दरिंदा दबे पांव महिला का पीछा कर रहा था और उसके अकेले होने का इंतजार कर रहा था। फिर जैसे ही महिला एक सुनसान मोड़ पर पहुंची पीछे से आये आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकत की, जिसके बाद महिला के शोर मचाने पर वह फरार हो गया।

इस मामले में महिला की शिकायत ना मिलने के बावजूद पुलिस ने कार्यवाही की है, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही गुस्सा फूट पड़ा जिसके बाद एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने आरोपी नौशाद की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कीं और पुलिस ने जब आरोपी को घेरा तो उसने आत्मसमर्पण करने के बजाय भागने की कोशिश की, जिसके बाद हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। वहीँ गिरफ्त में आये आरोपी का नाम नौशाद बताया गया है, जिस को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है जहां से पुलिस उसे कोर्ट में पेश कर सलाखों के पीछे भेजेगी। वहीँ इस कार्यवाही से महिला ने पुलिस की प्रशंसा की है।