वाड्रफनगर/ बलरामपुर : जिले के वाड्रफनगर में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में डिलीवरी बॉय की मौत हो गई है। यह हादसा वाड्रफनगर के अंबेडकर चौक के समीप हुआ, जहां विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे का दुखद पहलू यह भी है कि डिलीवरी बॉय ने हेलमेट भी पहना हुआ था, इसके बावजूद उसके सिर के परखच्चे उड़ गए। यह हादसा चुरैला नाले के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
मृतक की पहचान विकास देवांगन (25) के रूप में हुई है, जो बड़कागांव (चलगली क्षेत्र) का निवासी था। वह वाड्रफनगर में किराए के मकान में रहकर एक निजी कंपनी में डिलीवरी ब्वाय के रूप में कार्यरत था और रोजाना घर-घर सामान पहुंचाने का काम करता था। शुक्रवार सुबह वह डिलीवरी देने के लिए निकला था, तभी बाईपास मार्ग पर यह हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी। बाइक को टक्कर मारने के बाद चालक ने वाहन नहीं रोका और युवक को करीब 500 मीटर (आधा किलोमीटर) तक घसीटता हुआ ले गया।
इस दौरान बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे का दृश्य देखकर आसपास के लोग स्तब्ध रह गए। इस खौफनाक हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर ही खड़ा कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही वाड्रफनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।स्थानीय लोगों के मुताबिक, बाइपास रोड पर तेज रफ्तार और भारी वाहनों की आवाजाही के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं।
इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश है और उन्होंने प्रशासन से क्षेत्र में यातायात नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।इस दर्दनाक हादसे से मृतक के परिवार में शोक की लहर है, वहीं पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल बना हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद ट्रक चालक युवक को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मामले की सूचना मिलते ही वाड्राफनगर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने ट्रक और चालक की तलाश शुरू कर दी है।



