धमतरी : बीते दिनों दुर्ग के सिटी कोतवाली थाना के अंतर्गत एक महिला पर महिला पुलिस ने हाथ उठा दिया था, जिसके जवाब में पीड़ित महिला ने भी महिला पुलिस को तमाचा जद दिया, सरकारी अधिकारी आपसे बदतमीजी कर सकते है, लेकिन आप नागरिक जवाब भी नहीं दे सकता क्यूंकि वो तुरंत ही क़ानूनी कार्यवाही की जद में आकर परेशान हो जायेगा। ऐसे ही धमतरी जिले के बोराई थाना प्रभारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह एक मुर्गा व्यापारी पर हाथ उठाते हुए नजर आ रहे हैं, जिससे पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है। यह मामला ओडिशा बॉर्डर स्थित चेक पोस्ट का बताया जा रहा है।
इस मामले में बताया जा रहा है कि पुलिस ने व्यापारी से पहले गाली – गलौज की फिर व्यापारी द्वारा गाली देने से मना किया तो थाना प्रभारी ने उसे तमाचा जड़ दिया। वहीँ सामने आई जानकारी के मुताबिक, कोंडागांव निवासी मुर्गा व्यापारी शब्बीर मेमन मुर्गा खरीदने बोराई गांव आया हुआ था। इसी बीच पुलिस के रुकने के इशारे के बावजूद अपनी गाड़ी नहीं रोकी। इसके बाद पुलिस ने वाहन का पीछा कर उसे रुकवाया। बताया जा रहा है कि वाहन चालक की इस मनमानी से नाराज बोराई थाना प्रभारी भड़क गये और मौके पर ही गाली देते हुए व्यापारी पर हाथ उठाया। इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बना लिया है, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। व्यापारी कोई अपराधी नहीं था, जिसके साथ गाली गलौज की जाये अथवा हाथ उठाया जाये।
ऐसे में आम आदमी के लिये यह परेशानी में डालने वाली बात है जहाँ कभी भी पुलिस अधिकारी के अलावा कोई भी सरकारी कर्मचारी किसी के साथ भी ऐसी हरकत कर सकता है और जवाब मिलने पर क़ानूनी रूप से वः उसके खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला लगवा सकता है।



