बाईक से गांजा तस्करी करते हुये पकड़ाये दो आरोपी लखन वर्मा और मुकेश ध्रुव, पुलिस ने की कार्यवाही।

बलौदा बाजार : गांजे की बिक्री लगातार बढ़ती ही जा रही है, जिसकी तस्करी करने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। ऐसे में बलौदा बाजार में पुलिस की ओर से सघन जांच अभियान के तहत असामाजिक तत्वों, अवैध महुआ शराब बनाने वाले, जुआ-सट्टा और गांजा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने दो तस्करों लखन वर्मा और मुकेश कुमार को पकड़ा है, जो बाइक से गांजा तस्करी कर रहे थे। तस्करों के पास से एक लाख रुपये का गांजा, दो मोबाइल और बाइक जब्त किया गया है। यह मामला लवन थाना क्षेत्र का है। पुलिस लगातार गांजे के तस्करों को पकड़ रही है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, जांच में जुटी हुई पुलिस की टीम को मुखबीर से सूचना मिली कि दो बाईक सवार गांजा रखकर जा रहे हैं। सूचना पर एक्शन लेते हुए घेराबंदी की गई है और पल्सर बाइक पर सवार दो आरोपियों को रोका गया था। वहीं जब टीम ने उनके पास मौजूद पिट्ठू बैग की तलाशी ली, तो उसके अंदर से 10.204 किलो गांजा बरामद किया गया है। ऐसे ही पुलिस की कार्यवाही की कार्यवाही में लगातार गांजा तस्कर पकड़े जायेंगे।

एक लाख रुपए के गांजा के साथ दो गिरफ्तार :

जब्त गांजा की कीमत एक लाख रुपए आंकी गई है। साथ ही पुलिस की टीम ने घटना में इस्तेमाल होने वाली बाइक और दो मोबाईल भी जब्त किया। दोनों आरोपियों ने अपना नाम लखन वर्मा और मुकेश कुमार ध्रुव बताया गया है, जिनके खिलाफ अपराध क्रमांक 174/2026 धारा 20(बी) NDPS एक्ट दर्ज किया गया और उन्हें गिरफ्तार करते हुए कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया जारी है। इस कार्यवाही में लखन वर्मा उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम छांछी थाना कसडोल और मुकेश कुमार ध्रुव उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम छांछी थाना कसडोल को पकड़ा गया है।