बलोद : बलात्कार और दैहिक शोषण के मामले लगातार सामने आ रहे है, 15 साल के आसपास बहकने की उम्र होती है, ऐसे में परिजनों को अपने बच्चों को ख्याल रखना चाहिये, वहीँ सामने आया मामला मानवीयता को शर्मसार करने वाला है, जहाँ जिले ने शादी का झांसा देकर 15 साल की नाबालिग लड़की से कई बार दुष्कर्म का किया गया है। इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले की कार्यवाही अर्जुंदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत की गई है।
जानकारी के मुताबिक लगातार दुष्कर्म से नाबालिग युवती 5 माह की गर्भवती हो गई थी। जिसके बाद तबियत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें डूंडेरा हॉस्पिटल लाया, जहां पीड़ित नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया। बच्चे की तबियत बिगड़ने पर जच्चा बच्चा को जिला अस्पताल पहुंचाया गया तब इस मामले का खुलासा हुआ।
इस मामले में अविकसित बच्चे की जिला अस्पताल में मौत हो गई। तो वहीं नाबालिग का इलाज जारी है। इस पूरे मामले में आरोपी के खिलाफ बालोद थाने में शून्य में अपराध दर्ज कर डायरी अर्जुन्दा थाने भेजी गई है। इसके साथ ही अर्जुन्दा पुलिस ने खिलाफ पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी युवक भोलेश्वर ठाकुर पिता देवेंद्र ठाकुर 24 वर्ष ग्राम परसतराई को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया है।



