क्या मौसम में होगा बड़ा बदलाव, सामने आई धुआंधार बारिश की चेतावनी?

रायपुर : मौसम विभाग की भविष्यवाणियां लगातार असफल हो रही है, ऐसे में मौसम में जो हो रहा है, उसको लेकर सही जानकारी सामने नहीं आ पा रही है, वहीँ छत्तीसगढ़ में फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है, मौसम विभाग ने बताया है कि अधिकांश स्थानों पर पिछले 24 घंटों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा पानी मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में बरसा है। इसी बीच मौसम विभाग ने लोगों को राहत दी है। पूरे प्रदेश में आज से बारिश की गतिविधि पर ब्रेक लगने के साथ तापमान में वृद्धि की संभावना जताई गई है, जिससे अगर यह भविष्यवाणी भी असफल हुई तो सवाल उठता है कि क्या अब धुआंधार बारिश होगी, क्या अब इसे धुआंधार बारिश की चेतावनी समझा जाये? वहीँ आपको बता दें कि राजधानी रायपुर में दो दिनों के बाद सुबह सूरज नजर आया है। यहां भी तापमान बढ़ने के आसार हैं। 

वहीँ मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से कुछ मध्यम वर्षा या गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में वृद्धि संभावित है। चिन्हित निम्न दाब का क्षेत्र पूर्वी मध्यप्रदेश और उसके आसपास स्थित है। इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 9.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके धीरे-धीरे पश्चिम उत्तर पश्चिम में आगे बढ़ते हुए मध्य प्रदेश और उससे लगे दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश की ओर पहुंचने की संभावना है। जिसके बाद यह आगे बढ़ते हुए कमजोर होने की भी संभावना है। मौसमी द्रोणिका दक्षिण पश्चिम राजस्थान से बांग्लादेश तक उत्तर छत्तीसगढ़ होते हुए मध्य समुद्र तल पर स्थित है। एक द्रोणिका उत्तर पूर्व अरब सागर से बांग्लादेश तक उत्तर छत्तीसगढ़ होते हुए 0.9 किमी से 7.6 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। राजधानी रायपुर में आसमान में बादल छा सकते हैं। मौसम विभाग की ओर से गरज चमक के साथ वर्षा और तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है।