प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने 2023 चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान , कहा राजनीति भंवर है, जहां आकर…

जांजगीर। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने 2023 चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वे राजनीति में नहीं आना चाहते थे, राजनीति को पसंद नहीं करते थे। जिले के अकलतरा में पूर्व विधायक डॉ. राकेश कुमार सिंह की पुण्यतिथि कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव पहुंचे।

जहा मीडिया के साथ चर्चा की। न्होंने कहा कि जीवन में नेक काम करना चाहिए, ताकि दुनिया से जाने के बाद लोग याद करे। आगे कहा की राजनीति भंवर है, जहां आकर फंस गया हूं। आज भी मन में लगता है कि क्रिकेट खेलता हूं, फुटबॉल तो नहीं खेल रहा हूं। जो भी करो, अच्छे से करो।

वहीं मुख्यमंत्री बने के सवाल को लेकर कहा कि हाईकमान ने जो तय किया है तो वे भी उनके साथ हैं। वे अनुशासित हैं। उन्होंने कहा कि छग, कांग्रेस के लिए अच्छी जमीन है, लोग आते-जाते हैं।

आज भी छग में कांग्रेस की गहरी पैठ है। उम्मीद है, कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। कई मुद्दे हैं जिसमें काम करने बाकी है, जिस पर आगामी बजट में किया जा सकता है।