प्रदेश में नक्सली मुठभेड़ में वीरता दिखाने वाले जवानों को मिला प्रमोशन का तोहफा, DGP जुनेजा ने जारी किया आदेश।

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर में नक्सली मुठभेड़ में वीरता दिखाने वाले जवानों को DGP अशोक जुनेजा ने होली के बाद बड़ा तोहफा दिया है। जारी आदेश में उन्होंने 77 पुलिस कर्मियों को पदोन्नत किया है। आदेश के अनुसार छत्तीसगढ़ में हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में अदम्य साहस और वीरता का परिचय देने वाले जवानों को पदोन्नति का तोहफा दिया गया है।

जारी आदेश में कुल 77 पुलिसकर्मियों के नाम शामिल हैं जसमे निरीक्षक, आरक्षक, प्रधान आरक्षक, उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, नव आरक्षक, महिला आरक्षक जैसे पुलिस कर्मियों के नाम शामिल है। इस आदेश में बस्तर, बीजापुर, सुकमा जैसे कई नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के जवानों के नाम शामिल है।

देखें लिस्ट –