छत्तीसगढ़ में कांग्रेस आज मना रही संविधान दिवस।

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आज संविधान मनाया जाएगा। पीसीसी ने इसे लेकर सभी जिला, शहर, नगर, ब्लॉक एवं संगठन मुख्यालयों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके तहत संविधान दिवस आयोजन किया जाएगा।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं समेत बुद्धिजीवियों, ओपिनियन मेकर्स के साथ संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। आयोजन में संविधान की प्रस्तावना और इसके प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई जाएगी।