रायपुर। छत्तीसगढ़ में ED को लेकर बड़ी खबर है। एक बार फिर ED के अफसरों ने कई जिलों में नेताओं और कारोबारियों के घर छापा मारा है।
खबरों के मुताबिक, ईडी के अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ के बड़े उद्योग समूह के मालिक कमल सारडा, महासमुंद विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के दफ्तर में छापा मारा है। इनके अलावा भिलाई, बिलासपुर व रायगढ़ में भी छापे की खबर है। मंदिर हसौद के पास ग्राम बहनाकाड़ी के जमीन दलाल सुरेश बांदे, करिश्मा अपार्टमेंट में एक सीए के यहां भी ईडी ने दबिश दी है।

हालांकि ED अधिकारियों की ओर से अभी तक किसी बात की पुष्टि या खुलासा नहीं किया है। CRPF जवानों के साथ ED के अफसर पहुंचे हुए है। खबर है कि, कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के घर भी अधिकारी पहुंचे है।