बड़ा हादसा: इस शहर में तेज रफ्तार बस खाई में गिरी, 8 लोगों की मौत, 32 घायल।

महाराष्ट्र । में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां रायगढ़ के खोपोली इलाके में 40 यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 32 लोग घायल हुए हैं।

बताया जा रहा है कि, यह हादसा शुक्रवार देर रात खंडाला और खोपोली के बीच पुराने नेशनल हाईवे पर शिंगरोबा घाट से उतरते समय हुआ। सभी घायलों को इलाज के लिए खोपोली के अस्पताल में ले जाया गया है।

वहां से गुजरने वाले ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी फिर मौके पर खोपोली पुलिस और स्थानीय लोग दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए सामने आए। सभी घायलों को इलाज के लिए खोपोली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।