अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर दी मां बनने की गुड न्यूज।
मुंबई। बालीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर पिछले कुछ समय से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में थी। स्वरा के फैंस उसने जल्द गुड न्यूज मिलने का इंतजार कर रहे थे। इस बीच स्वरा ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर कर खुद के मां बनने की जानकारी शेयर की है। 23 सितंबर को उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया है। स्वरा ने बेटी का नाम राबिया रखा है। स्वरा के इस पोस्ट पर उनके फैंस और फिल्म जगत से जुड़े लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।
- 23 सितंबर को स्वरा ने बेटी को दिया जन्म।
- फहाद और स्वरा ने बेटी का नाम रखा राबिया।
- फैंस और फिल्म जगत के लोग दे रहे स्वरा को बधाई।
स्वरा ने इंस्टाग्राम पर गोद में बेटी को लिए पति फहाद अहमद के साथ फोटो शेयर की है। इसमें उन्होंने लिखा कि हमारी प्रार्थना सुन ली गई और एक आशीर्वाद के रूप में 23 सितंबर 2023 को हमारी बेटी राबिया का जन्म हुआ। आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद। यह हमारे लिए बिल्कुल नई दुनिया है।



