यहां लगा दुनिया का पहला गोल्ड ATM, अब सीधे खरीद सकेंगे सोना, जाने कैसे निकलेगा सोना

हैदराबाद। सभी ने ATM से पैसे निकलते तो देखे हैं, लेकिन अब ATM सोना भी निकलेगा। ये बात सुनने में अजीब लग सकती है। लेकिन अब ऐसी सुविधा की शुरूआत हो चुकी है। जिसके जरिए कोई भी ATM से नकदी की तरह गोल्ड भी निकाल सकता है। हैदराबाद में पहला रियल टाइम गोल्ड ATM लगाया गया है। इस रियल टाइम गोल्ड ATM से सोने के क्वाइन निकाले जा सकते हैं

इस बारे में कंपनी के आधिकारिक हैंडल से ट्वीट किया गया है। इसमें कहा गया है कि हम भारत को फिर से सोने की चिड़िया और सुनहरा तेलंगाना (बंगारू तेलंगाना) बनाने के मिशन में अपना योगदान दे रहे हैं। हमने सफलतापूर्वक गोल्ड एटीएम लॉन्च किया है।

सीधे मशीन से खरीदें सोना
इस मशीन से 0.5 ग्राम से 100 ग्राम तक के सोने के सिक्के खरीद सकते हैं। इसमें आठ तरह के सोने के सिक्के हैं। लोग गहनों की दुकान में जाने के बजाय यहां से सोना खरीद सकते हैं। इस ATM में पांच किलो तक का सोना स्टोर करने की कैपिसिटी है। ऐसे में इसकी सुरक्षा भी जरूरी है। बताया गया कि सोना उगलने वाले इस ATM में सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम हैं। CCTV कैमरों के अलावा अलार्म सिस्टम भी लगाया गया है, जो ATM के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ होने पर बजने लगेगा।

पैसे कट गए तो क्या होगा?
इस बात से लोगों के मन में अब भी एक सवाल बना हुआ है कि अगर ATM से सोना निकालते वक़्त पैसे कट जाएं और गोल्ड क्वॉइन ना निकले तो क्या होगा? ऐसे में इस गोल्ड ATM को लगाने वाली कंपनी ने बताया कि, ऐसा होने पर 24 घंटे में ग्राहक के खाते में पैसे वापस आ जाएंगे। अपनी इन्ही खूबियों की वजह से ये गोल्ड ATM वहां के लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। हैदराबाद के बाद अब कंपनी की योजना देश के अलग-अलग हिस्सों में भी इसी तरह के गोल्ड ATM खोलने की है।