Delhi Pollution: दिल्ली लोगों के लिए बनी गैस चेंबर, 40-50 सिगरेट के बराबर फेफड़ों में जा रहा धुआं।

नई दिल्ली। दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण सबसे खराब स्तर पर पहुंच गया है। लोगों को घरों के अंदर भी सांस लेने में परेशानी आ रही है। दिल्ली में लोग हर सांस के साथ 40-50 सिगरेट के बराबर धुआं फेफड़ों तक पूरे दिन में ले रहे हैं। दिल्ली लोगों के लिए खुला गैस चेंबर बन गया है। दिल्ली में लोगों के लिए जीना मुश्किल हो गया है। घरों में बंद लोगों को घरों में आंखों में जलन का सामना करना पड़ रहा है।

दीपावाली के पहले ही दिल्ली-एनसीआर की हवा में लोगों का दम घुटने लगा है। दिल्ली और आसपास के शहर रेड जोन के स्तर पर पहुंच चुके हैं। दिल्ली के एक्यूआई ने 800 के खतरनाक स्तर को भी पार कर लिया है। दिल्ली के लोधी रोड का एक्यूआई सुबह 500 के पार था। आनंद विहार का सुबह 10 बजे एक्यूआई का स्तर 865 पर पहुंच गया। नोएडा सेक्टर-62 का एक्यूआई का स्तर 558 पहुंच गया।

बीजेपी ने केजरीवाल पर साधा निशाना :

बीजेपी नेता गौरव भाटिया ने दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण से ज्यादा खतरा आम लोगों के लिए अरविंद केजरीवाल हैं। अरविंद केजरीवाल धमकी दे रहे हैं। अरविंद केजरीवाल सस्ती राजनीति कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने प्रयास नहीं किए, इसलिए दिल्ली की हवा खराब है।