फिर होगा रेलवे का ब्लॉक, ट्रेनें होंगी रद्द, यात्रा से पहले रखें ध्यान….।

रायपुर : रेलवे के ब्लॉक को लेकर ट्रेने कैंसिल कर दी जाती है, अभी दिवाली के बाद फिर रेलवे ब्लॉक लेगा, जिन लोगों ने विवाह में शामिल होने और घुमने के लिये के लिये टिकटें बुक करवाकर रखी है, उनके लिये यह जान लेना बहुत जरूरी है। खबर है कि त्योहार के बाद रेलवे का ब्लॉक फिर शुरू होने वाला है, जिससे कई ट्रेनें रद्द होंगी और कई ट्रेनें का मार्ग बदलेगा। 11 से 27 दिसंबर तक उत्तर मध्य रेलवे के फुलेरा-गोविन्दी मारवाड़ सेक्शन में दोहरीकरण एवं फुलेरा यार्ड रिमोर्डिंग का कार्य चलेगा। इस वजह से दुर्ग से जयपुर-अजमेर समेत 4 से 5 ट्रेनें कई दिनों तक रद्द होंगी।

रेलवे प्रशासन ने ब्लॉक के दौरान रद्द होने वाली और परिवर्तित ट्रेनों की सूची जारी कर दी है। ताकि लोग अभी उन तारीखों में ऐसी ट्रेनों में रिजर्वेशन टिकट न कराएं। त्योहारी सीजन होने से इस महीने पूरी तरह से ट्रेनें पैंक हो चुकी हैं और वेटिंग भी 100 से डेढ़ सौ के करीब चल रही हैं। जैसे ही दिसंबर से ट्रेनों में भीड़ काम होगी तो रेलवे का ब्लॉक लगना शुरू हो जायेगा। जारी सूची के आधार पर रिजर्वेशन करवाने के पहले इन ट्रेनों के बारे में जान लें।

चलने वाली ट्रेनें : 

25 दिसंबर को दुर्ग से चलने वाली 18207 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस दुर्ग से जयपुर तक चलेगी।

26 दिसंबर को अजमेर से चलने वाली 18208 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस का जयपुर से दुर्ग तक। 24 दिसंबर को दुर्ग से चलने वाली 18213 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस दुर्ग से जयपुर तक। 

25 दिसंबर को अजमेर से चलने वाली 18214 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस का जयपुर से वापस होगी।

परिवर्तित मार्ग से रवाना होने वाली गाड़ियां : 

24 दिसंबर को 20471 बीकानेर-पुरी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बीकानेर-चुरू-जयपुर होकर आएगी।

18, 19, 25 एवं 26 दिसंबर को बिलासपुर से चलने वाली 20843 बिलासपुर-भगत की कोठी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग जयपुर-रींगस जंक्शन-सीकर -चुरू-डेगाना जंक्शन होकर चलेगी।

21 एवं 23 दिसंबर को भगत की कोठी से चलने वाली 20844 भगत की कोठी-बिलासपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग डेगाना जंक्शन-चुरू- सीकर- रींगस जंक्शन-जयपुर होकर आएगी।

14, 16, 21 एवं 23 दिसंबर को बिलासपुर से चलने वाली 20845 बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग जयपुर- रींगस जंक्शन-सीकर -चुरू-डेगाना जंक्शन होकर चलेगी।

-17, 19, 24 एवं 26 दिसंबर को बीकानेर से चलने वाली 20845 बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बीकानेर-चुरू-सीकर-रींगस जंक्शन-जयपुर होकर रवाना होगी ।