जमीन बिकवाने का दिया झांसा देकर चार हैवानों ने विधवा ने महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म, फिर किया ये….।

रायपुर : आये दिन बलात्कार की घटनायें सामने आती रहती है, राजधानी के एक फार्म हाउस में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार चार आरोपियों ने पहले महिला को जमीन बिकवाने में मदद करने का भरोसा दिया, इसके बाद वे महिला को फार्म हाउस में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। यह पूरा मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है। सामूहिक दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़िता ने अभनपुर थाने में मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह घरेलू काम करती है। उसके गांव के पास के क्षेत्र में पति के नाम पर जमीन थी। सालों पुरानी जमीन होने की वजह से उसकी सटीक लोकेशन नहीं मिल रही थी। जिसकी वजह से वो उसी क्षेत्र के रहने वाले कुछ युवकों के संपर्क में आयी। उनसे महिला ने जमीन को लेकर बात की।

बताया जा रहा है कि इन युवकों ने महिला को जमीन बिकवाने का झांसा दिया था। उन्होंने उसे जमीन दिखाने के बहाने खेत पर बने फार्म हाउस पर बुलवाया। फिर उसे अकेली पाकर उनकी नियत बिगड़ गयी। जिसके बाद चार आरोपियों ने मिलकर महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

इस घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। उन्होंने महिला को किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले में अभनपुर पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। इस घटना में एक बात यह भी सामने आ रहा है कि आरोपियों ने महिला के साथ कई बार दुष्कर्म की वारदात की है। लेकिन धमकी के डर की वजह से महिला पुलिस के पास नही जा रही थी।

इस मामले में अभनपुर थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के बाद महिला की शिकायत पर थाने पर एफआईआर दर्ज की गई है। जमीन बिकवाने का झांसा देकर चार युवकों ने दुष्कर्म किया है। मामले में सभी आरोपी फरार है। हालांकि इस मामले में पुलिस आरोपियों के नामों को बताने से बच रही है। पुलिस का कहना है की गिरफ्तारी के बाद नामों का खुलासा किया जाएगा। पुलिस इस मामले में कार्यवाही कर रही है।