इंदौर (म.प्र.) : खबर है कि महिलायें सुबह गार्डन में योग करने आती है, जहाँ आरोपी युवक ने उन्हें अश्लील फिल्म दिखाने का प्रयास किया। इस मामले में पंढरीनाथ पुलिस ने मोईन खान को गिरफ्तार किया है। महिलाओं ने उसके खिलाफ अश्लील हरकत करने की एफआइआर दर्ज करवाई है। यह घटना हरसिद्धि जोनल कार्यालय के समीप स्थित अटल बिहारी उद्यान की है। जहाँ 35 वर्षीय महिला ने मोईन खान निवासी कटकटपुरा के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई है। महिला प्रतिदिन उद्यान में योगाभ्यास करने जाती है। उसका आरोप है कि मोईन खान गार्डन में टहलते समय अश्लील फिल्म दिखाने लगा। उसने तेज आवाज में फिल्म चला दी। अन्य महिलाओं और योग गुरु रत्नेश की मदद से आरोपित को पकड़ा और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। उसकी इस हरकत से महिलायें असहज महसूस कर रही थी।
हिंदू महिला के साथ होटल आए दो युवकों को हिंदूवादियों ने पकड़ा :
गांधी नगर थाना क्षेत्र से दो मुस्लिम युवकों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। आरोपी हिंदू महिला के साथ ठहरे हुये थे। पुलिस ने महिला को महिला थाना भेजा है। आरोपियों से पूछताछ चल रही है। यह घटना गांधी नगर क्षेत्र की है। पकड़े गए युवकों का नाम साजिद खान और राजू खान है। हिंदू संगठन से जुड़े युवकों को इनके बारे में जानकारी मिली थी कि आरोपी हिंदू महिला को बरगलाकर लाए है। हंगामे की स्थिति बनने पर पुलिस पहुंची और राजू व साजिद को हिरासत में लिया। गुस्साए हिंदूवादियों ने दोनों की जमकर पिटाई भी कर दी थी। जिस महिला को चुंगल से छुड़वाया वो गांधी सागर क्षेत्र की रहने वाली बताई गई है। अब मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनसे पूछताछ की जा रही है।