आशमा ने अपनाया हिन्दू धर्म, जिहादियों ने घर घुसकर तोड़ी भगवान की मूर्तियाँ, बनाने लगे वापस मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव।

बागपत (उ.प्र.) : देशभर हर मुद्दे को आम तौर पर सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया जाता है, चाहे मामला सामान्य ही क्यूँ ना हो, लेकिन मामले में पहले जांच की जाती है और फिर तथ्यों का पता लगता है। वहीँ बागपत जिले में हिंदू धर्म अपनाने वाली महिला का आरोप है कि पड़ोसियों ने घर में घुसकर मंदिर तोड़ा, मूर्तियां खंडित कीं और धर्म बदलने व उर्दू पढ़ने का दबाव बनाया है, जिससे पीड़िता भयभीत है। पीड़िता ने इस मामले में मुख्यमंत्री योगी से सुरक्षा की गुहार लगाई है, जबकि पुलिस इसे बिल्ली से जुड़ा हुआ विवाद बता रही है।

यह मामला उत्तर प्रदेश के बागपत (ईदगाह मोहल्ले) से धार्मिक स्वतंत्रता और सुरक्षा से जुड़ा मामला सामने आया है, जिसमें पीड़िता पूजा पूर्व नाम आशमा ने पड़ोसियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सुरक्षा की गुहार लगाई है। महिला ने खुद को पीड़ित और डर के साय में जीना बताया है।

मामले के अनुसार गाजियाबाद की रहने वाली पूजा ने साल 2001 में मुरादाबाद के मदन पाल से अपनी मर्जी से शादी की थी। शादी के बाद उसने हिंदू धर्म अपना लिया था। पति के निधन के बाद वह बेटियों संग बागपत में रह रही है, जिसको लेकर पीड़िता का आरोप है कि पड़ोसी सुलेमान और उसके बेटे नूर मोहम्मद को उसका हिंदू बनना पसंद नहीं था। उन्होंने घर में घुसकर शेरोंवाली मां, शिव जी और गणेश जी की मूर्तियां पटक कर तोड़ दीं है और धमकी भी दी है।

महिला के मुताबिक, आरोपियों ने दीवार पर बनी गाय माता की तस्वीर मिटा दी, होली खेलने और दिवाली पर पटाखे फोड़ने पर ‘हिंदूगर्दी नहीं चलेगी’ कहकर गाली-गलौज और प्रताड़ित किया जाता है, use लगातार अलग – अलग तरीकों से प्रताड़ित किया जाता है। वहीँ पीड़िता ने बताया है कि उनकी छोटी बेटी पर जबरन उर्दू पढ़ने और मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाया जा रहा था। इस प्रताड़ना और खौफ की वजह से बेटी की पढ़ाई बीच में ही छुड़वानी पड़ी।

वहीँ मामले में पीड़िता का कहना है कि पुलिस में शिकायत के बाद उन पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है, जिसको लेकर महिला ने साफ कहा है कि वह किसी भी कीमत पर अपना धर्म नहीं बदलेगी और अपनी बेटियों की सुरक्षा चाहती है। इसके साथ ही पीड़िता का कहना है कि पुलिस में शिकायत के बाद उन पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। महिला ने साफ कहा कि वह किसी भी कीमत पर अपना धर्म नहीं बदलेगी और अपनी बेटियों की सुरक्षा चाहती है। इस तरह महिला ने आपबीती बताई है।