मौलवी पर लगा मदरसे में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा से बलात्कार का आरोप, पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज, आरोपी फरार।

बारां (राजस्थान) : राजस्थान के बारां जिले के अंता कस्बे से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिससे क्षेत्र के लोगों में काफी आक्रोश पनपा है। यहां एक मदरसे में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ बलात्कार का आरोप मदरसे के मौलवी पर लगाया गया है। पीड़िता की रिपोर्ट पर अंता थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में थानाधिकारी भूपेश शर्मा ने बताया है कि नाबालिग पीड़िता ने रिपोर्ट दी है कि वह मस्जिद स्थित मदरसे में पढ़ने जाती थी। इस मामले में आरोप है कि स्कूल के बाद मौलवी ने उसके साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया है।

इसके साथ ही पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी मौलवी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी मौलवी की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

अलवर में भी बच्ची से मौलवी ने किया था बलात्कार :

नवंबर 2025 में राजस्थान के अलवर में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था। यहां एक 5 साल की एक मासूम बच्ची से मस्जिद में बलात्कार करने वाले मौलवी को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी। कोर्ट ने कहा था कि बच्ची के साथ दरिंदगी एक जघन्य अपराध है। इसमें किसी तरह की नरमी नहीं बरती जा सकती है। ये मामला अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र से सामने आया था। मिली जानकारी के मुताबिक, मौलवी 5 साल की बच्ची को चीज दिलाने के बहाने मस्जिद ले गया था और वहां उसके साथ गलत काम किया था। 

वाकई इस तरह की घटनाएं समाज को शर्मसार करने वाली हैं। मौलवी का काम तो खुद गलत लोगों को सही रास्ता दिखाना होता है लेकिन अगर मौलवी ही गलत रास्ते पर चले जाएंगे तो समाज के भटके हुए लोगों को राह कौन दिखाएगा, ये एक बड़ा सवाल है। इसके अलावा एक बड़ी समस्या लड़कियों को लेकर समाज के नजरिए की भी है। कई पुरुष अभी भी लड़कियों को केवल एक भोग की वस्तु समझते हैं और फिर रेप जैसे घिनौने अपराध होते हैं। लोगों के नजरिए में जब तक बदलाव नहीं आएगा, तब तक इस तरह के क्राइम पर नकेल कसना एक बड़ी चुनौती है। ऐसे में कई घिनौने मामलों ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है।