POK स्थित हिन्दू मंदिर में पाक सेना ने किया कब्ज़ा, दीवार बनाकर बनाई कॉफ़ी शॉप, जानें इस मंदिर का क्या है महत्व….।

जम्मू/कश्मीर : भारत – पाकिस्तान के बंटवारे में महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल पाकिस्तान के कब्जे में चले, जहाँ उनका बिल्कुल रखरखाव नहीं हुआ और उन्हें लगातार क्षति पहुंचाई गई, अब भी बचे हुये हिन्दू मंदिरों को लगातार नुकसान पहुँचाया जा रहा है। अब खबर है कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में पौराणिक शारदा पीठ मंदिर पर पाकिस्तान सेना ने कब्जा कर लिया है। न सिर्फ मंदिर की जमीन पर पाक सेना ने कब्जा किया है, बल्कि मंदिर की एक दीवार तोड़कर कॉफी शॉप भी बनाई गई है।

18 महाशक्ति पीठों में से एक है शारदा पीठ :

शारदा पीठ का हिंदुओं में खासा महत्व है। यह 18 महाशक्ति पीठों में से एक है। यह मंदिर सैकड़ों साल पुराना है। एक समय यह हिंदुओं और बौद्ध धर्म के लोगों के लिए शिक्षा का बड़ा केंद्र था। यह स्थान नीलम और मधुमति नदी के किनारे मुजफ्फराबाद से 130 किमी दूर है। इस मंदिर की आखिरी बार मरम्मत राजा गुलाब सिंह ने 19वीं सदी में करवाई थी। इससे पहले मंदिर को कई बार नुकसान पहुंचाया गया। कभी प्राकृतिक आपदाओं के कारण, तो कभी विदेशी आक्रांताओं के कारण यह स्थान जीर्णशीर्ण होता रहा। अभी हालात हैं कि यहां 70 सालों से पूजा नहीं हुई है। पाकिस्तानी सेना के आतंक के कारण यहां कोई रखरखाव नहीं हो रहा है। यहाँ कोई भी हिन्दू नहीं आता, हाल ही में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को POK खाली करने की चेतावनी भी दी है।