आम आदमी को तो चोरी का डर लगातार है, इधर पुलिस को भी नहीं छोड़ा चोरों ने, ले उड़े एक्टिवा।

रायपुर : ठण्ड के समय चोरियों में लगातार इजाफा हो जाता है, चोर लगातार लोगों के घरों को निशाना बना रहे है, दिवाली पर भी चोरों जयराम कॉम्प्लेक्स में एक ज्वेलरी की दुकान में सेंधमारी कर दी। वाहन चोर भी लगातार सक्रिय है। रायपुर में गाड़ियों की चोरी से आम जनता लगातार परेशान है। आम जनता के बाद अब पुलिस वालों की भी गाड़ियां चोरी होने लगी हैं। कांशीराम नगर में रहने वाले पुलिस कांस्टेबल की एक्टिवा शुक्रवार को घर के सामने से ही चोरी हो गई। इस घटना के बाद तेलीबांधा पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है और चोर की तलाश कर रही है। अभी तक चोर का कोई सुराग नहीं मिला है।

रामभरोसे प्रेमी ने शिकायत में बताया कि वह पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद में पोस्टेड है। 23 नवंबर की रात 11 बजे वह अपनी एक्टिवा से घर पहुंचा। फिर गाड़ी को घर के सामने लॉक करके दूसरी गाड़ी लेकर नाईट ड्यूटी पर चला गया। अगले दिन जब वह सुबह 6 बजे वापस लौटा तो उसकी गाड़ी वहां पर खड़ी नहीं थी। आस-पास खोजने पर उसकी कोई जानकारी नहीं मिली, तब जाकर उसने तेलीबांधा थाना में FIR लिखवाई। शिकायत के बाद तेलीबांधा पुलिस आसपास मौजूद सीसीटीवी कैमरा की जांच कर चोर की तलाश कर रही है।