रायपुर : मौसम में लगातार अस्थिरता बनी हुई है। मौसम में एक बार फिर बदलाव के संकेत दिखाई दे रहे हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार मध्य क्षोभमंडल में एक द्रोणिका स्थित है, इसके कारण वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने की संभावना है। वहीं, बंगाल की खाड़ी से भी नमीयुक्त हवाओं के आगमन होने की संभावना बन रही है। इसकी वजह से सोमवार को मध्य छत्तीसगढ़ में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बहुत हल्की वर्षा होने की भी संभावना बन रही है। हालांकि इसकी वजह से न्यूनतम तापमान में कमी होने के कोई आसार नहीं हैं, बल्कि वृद्धि जरूर संभावित है। मौसम शुष्क बना रहेगा।
वहीं, राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। इसी बीच रविवार को प्रदेश में मौसम शुष्क तो रहा, लेकिन दिन में गर्मी का अहसास होता दिखाई दिया। वहीं, सरगुजा अब भी सबसे ठंडा क्षेत्र बना हुआ है। प्रदेश में सबसे कम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस डोंगरगढ़ में दर्ज किया गया है। मौसम में लगातार गर्मी बढ़ रही है, मैदानी क्षेत्रों में मौसम ठंडा बना हुआ है।
मंगलवार और बुधवार को उत्तर में वर्षा के आसार :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ 70 डिग्री पूर्व और 32 डिग्री उत्तर में द्रोणिका के रूप में स्थित है। वहीं, सोमवार को इसकी वजह से बहुत हल्की वर्षा होने के बाद इसके उत्तर की ओर बढ़ने के संकेत हैं। जिसकी वजह से छह और सात फरवरी को प्रदेश के उत्तरी भाग में वर्षा होने की संभावना बन रही है। उत्तरी क्षेत्र में मौसम में नमी लगातार बढ़ रही है।
अधिकतम तापमान औसत से छह डिग्री तक ज्यादा :
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार अधिकतम तापमान प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में औसत से एक से छह डिग्री तक ज्यादा चल रहा है। इसमें सर्वाधिक छह डिग्री ज्यादा राजनांदगांव में, अंबिकापुर में चार डिग्री, दुर्ग, बिलासपुर व पेंड्रा रोड में तीन-तीन डिग्री, रायपुर में दो डिग्री और जगदलपुर में एक डिग्री तक ज्यादा है।
न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव जारी :
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
इसके अलावा न्यूनतम तापमान कुछ क्षेत्रों में औसत से ज्यादा, तो कुछ क्षेत्रों में औसत से कम है। आंकड़ों के अनुसार अंबिकापुर में यह दो डिग्री कम, रायपुर, बिलासपुर व दुर्ग में एक डिग्री कम, जबकि राजनांदगांव में यह पांच डिग्री अधिक और जगदलपुर में यह एक डिग्री अधिक चल रहा है। मौसम विभाग से उक्त जानकारी प्राप्त हुई।
संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs