झाबुआ जनजातीय रिवाज ने प्रधानमंत्री मोदी का मन मोहा…पगड़ी, झूनड़ी व साफा बांधकर किया स्वागत… झाबुआ में विशेष वाहन से मंच तक पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी।

झाबुआ (म.प्र.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जनजातीय रिति-रिवाज से झाबुआ में स्वागत किया गया। भगोरिया नृत्य जगह-जगह आयोजित हुआ। हेलीपेड से मोदी को विशेष वाहन से मंच तक ले जाया गया। खुले वाहन में मोदी जनता का अभिवादन करते दिखाई दिए। मंच पर पहुंचने पर मोदी का आदिवासी झूनड़ी व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। तीर कमान भी भेंट की गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी झाबुआ करीब ढाई घंटे रूके। सभा स्थल को झंडो व बैनरों से सजाया गया था।

पिछले कई दिनों से जनजातीय सम्मेलन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से की जा रही थी। इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री मोदी रविवार दोपहर करीब 12.20 बजे झाबुआ पहुंचे। उन्होंने विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। प्रदेशवासियों को 7,550 करोड़ से अधिक की विकास परियोजना की सौगात दी गई।

हेलीपेड पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री नागरसिंह, निर्मला भूरिया, सांसद गुमानसिंह डामोर, भाजपा नेता चुन्नु शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष भानू भूरिया सहित कई नेताओं ने उनका स्वागत किया।

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

हेलीपेड के समीप ही कई नृतक दलों द्वारा भगोरिया नृत्य की प्रस्तुतियां उनके स्वागत में दी गई। सभा स्थल पर जगह-जगह रंग-बिरंगे झंडों के साथ मोदी के कटाउट लगाए गए थे। भगवान विरसामुण्डा का कटाउट भी सभा स्थल पर लगा हुआ था। उसे देखने के लिए कई लोगों की यहां पर भील लगी रही।

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs

हेलीपेड से ही मोदी को विशेष वाहन पर बैठाया गया था। इस वाहन को केसरिया रंग से रंग दिया गया था। वाहन में आदिवासी परंपरा के फूल व कई आकृतियां बनाई थी जो आकर्षण का केंद्र थी। सभा स्थल पर उपिस्थतजनों का मोदी ने वाहन में घुम कर अभिवादन किया। उनके साथ मुख्यमंत्री मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुण्डा भी रथ में संवार थे। अभिवादन के दौरान जगह-जगह मोदी पर फूलों की वर्षा की गई।

संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs

यह दृश्य भी दिखाई दिए

– सभा स्थल पर लगाए गए कटाउट के सामने लोगों ने सेल्फी ली

– भाषण के दौरान मोदी को बच्चें के अभिवादन के लिए भाषण रोकना पड़ा

– विभिन्न नृतक दलों में 1500 लोग शामिल थे

– पूर्व मुख्यमंत्री चौहान के मंच पर आते ही मामाजी के नारे लगे

– मोदी के भाषण में जनजातीय समाज ही छाया रहा

– सभा स्थल बड़ा होने से लोगों को अपने स्थान तक पहुंचने में दिक्कतें उठानी पड़ी

– कई स्थानों पर पुलिस कर्मचारियों की लोगों को डांट का सामना करना पड़ा

झाबुआ जिले से विशेष लगाव :

महामृत्युंजय मन्त्र का 108 बार जप करें और अपने भाग्य का उदय करें , रोज सुबह जरुर सुनें , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=wHhFeD-PXdc&t=65s

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत बाबा डूंगर देव की जय से की। उसके बाद उन्होंने गुजराती भाषा में उपस्थितजनों से केमछो कहकर उनके हाल जाने। मोदी ने अपने भाषण में झाबुआ व अलीराजपुर जिले से विशेष लगाव को लेकर दो बार संबोधित किया। उन्होंने जनजातीय समाज के बीच पूर्व में रहकर काम करने के किस्से सुनाए।

उनका कहना था कि गुजरात से झाबुआ व अलीराजपुर जिला लगा हुआ है। इतना ही नहीं जिले के लोगों के रिश्तें नाते भी गुजरात से बने हुए है। रिश्तेदारियां भी लोगों की गुजरात और क्षेत्र के कई समाजों में बनी हुई है। इसलिए उनका विशेष लगाव जनजातीय के इन जिलों से हमेशा बना रहा है।