रायपुर : राजधानी सहित प्रदेशभर में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। शनिवार तक बढ़ते तापमान के बीच रविवार को अचानक मौसम बदला और बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। दिन में जहां राजधानी का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री तक रहा, वह अचानक से शाम को दो से तीन डिग्री तक नीचे चला गया।
वहीं, मौसम विज्ञानियों के अनुसार सोमवार को भी प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा या फिर गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। जबकि कुछ उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर अंधड़ चलने के अलावा ओलावृष्टि की भी संभावनाएं बन रही हैं।
इसी बीच छत्तीसगढ़ के न्यूनतम तापमान में वृद्धि संभावित है और अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं, राजधानी में प्रात: काल कुहासा रहने के बाद मौसम आंशिक मेघमय रहने के आसार हैं। साथ ही अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
महामृत्युंजय मन्त्र का 108 बार जप करें और अपने भाग्य का उदय करें , रोज सुबह जरुर सुनें , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=wHhFeD-PXdc&t=65s
मौसम विज्ञानी एपी चंद्रा के अनुसार एक द्रोणिका दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक से पश्चिम विदर्भ तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। वहीं, प्रदेश में प्रचूर मात्रा में बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त अपेक्षाकृत गर्म हवा का आगमन लगातार जारी है, जिसका संगमन क्षेत्र बिलासपुर संभाग के पश्चिमी क्षेत्र बना बना हुआ है। इसकी वजह से 12 फरवरी को वर्षा के साथ वज्रपात होने, अंधड़ चलने और ओलावृष्टि के आसार बन रहे हैं।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
आगामी पांच दिनों में नहीं बदलेगा तापमान :
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आगामी पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। साथ ही अधिकतम तापमान में 48 घंटे के बाद दो से तीन डिग्री की गिरावट होने के आसार हैं, जबकि इसके बाद कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावनाएं नहीं हैं।
अधिकतम तापमान पेंड्रा रोड में चार डिग्री कम :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार अधिकतम तापमान पेड्रा रोड में औसत से चार डिग्री, जबकि अंबिकापुर में यह एक डिग्री कम है। वहीं, राजनांदगांव में यह सामान्य से छह डिग्री अधिक, जबकि जगदलपुर में दो डिग्री और बिलासपुर व रायपुर में एक-एक डिग्री सेल्सियस तक कम है।
न्यूनतम तापमान दुर्ग में तीन डिग्री कम :
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
इसके अलावा न्यूनतम तापमान में भी कमी और अधिकता देखने को मिल रही है। दुर्ग में यह तीन डिग्री कम, जबकि अंबिकापुर व पेंड्रा रोड में यह एक-एक डिग्री सेल्सियस तक कम है। वहीं, राजनांदगांव में यह एक डिग्री, रायपुर-बिलासपुर में दो डिग्री, जबकि जगदलपुर में चार डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा है।



