चाकूबाजों से हलाकान राजधानी वासी, युवक पर चाकू से हमला कर महिला का सर फोड़ा, यहाँ का है मामला….।

रायपुर : राजधानी में ऐसा कोई दिन नहीं जा रहा है, जिस रोज चाकूबाजी की घटना ना हुई हो, छोटी-छोटी बात पर बदमाश तुरंत चाकू से वार कर देते है। लगातार चाकूबाजी के मामले सामने आने से राजधानी वासी लगातार डर के साय में जी रहे है। घटना शनिवार रात एक बजे देवेंद्रनगर थाना क्षेत्र की जहाँ दो गुटों में जमकर मारपीट हुई है, जिसमें एक युवक की पीठ और महिला के सिर पर चाकू से हमला किया गया है। देवेंद्रनगर पुलिस थाने से मिली जानकारी के मुताबिक पड़ोसियों के बीच आपसी बात को लेकर विवाद हुआ और विवाद इतना बढ़ गया कि आपस में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों को चोटें आई है।

जानकारी के मुताबिक शास्त्रीनगर, फोकटपारा निवासी फोन पे कंपनी में मार्केटिंग सेल्समेन सैय्यद तबरेज अली (21 वर्ष) ने शिकायत दर्ज कराई कि शनिवार रात मोहम्मज अशरफ, भूपेंद्र उर्फ राकी तथा एक अन्य ने घर का दरवाजा खटखटाया तो मेरी मां वहिदा बेगम ने दरवाजा खोला। तीनों ने घर में घुसकर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगे। इसी बीच अशरफ ने किसी नुकीली चीज से वहिदा बेगम के माथे पर वार कर दिया। आवाज सुनकर तबरेज बाहर निकला तो अशरफ ने उसके पीठ, गर्दन के नीचे वार कर दिया। भूपेंद्र उर्फ राकी समेत अन्य ने मारपीट की। चाचा इंदु अली ने बीच-बचाव कर सभी को अलग किया। इस घटना में अशरफ, वहीदा बेगम, सैयद तवरेज, भूपेंद्र उर्फ राखी को चोट आई है। देर रात को दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। मामले को लेकर पुलिस कार्यवाही कर रही है।

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw