रायपुर : लगातार महीनों से टिकटें कन्फर्म करवाकर रखने के बाद भी जब यात्री स्टेशन पर पहुँचता ही तो उसे पता चलता है, की ट्रेन रद्द हो गई है, तो उसे बहुत ही मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। ऐसी ही घटना को सोमवार को हो गई। कटनी रेलमार्ग पर रविवार से रेलवे का बड़ा ब्लाक लगने के साथ ही कई ट्रेनों के पहिए थम गए। रेलवे का इंजीनियरिंग और सिग्नल दुरुस्त करने वाला अमला अनूपपुर-न्यू कटनी सेक्शन के बीच घुनघुट्टी स्टेशन में तीसरी लाईन की पटरी तैयार करने के लिए ट्रैक पर उतर गया है। रायपुर और बिलासपुर की इस मुख्य रेल लाइन पर ब्लाक होने से ट्रेनों की आवाजाही एक सप्ताह तक काफी प्रभावित रहेगी।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
इसका असर ब्लॉक शुरू होने के साथ ही दिखाई देने लगा है। ब्लॉक के चलते बिलासपुर से रीवा और चिरमिरी जैसी ट्रेनों के यात्री गाड़ियां रद होने काफी परेशान हैं। खासकर जिन यात्रियों ने दो से तीन महीना पहले से कंफर्म टिकट ले रखा था, उन्हें अब टिकट का पैसा वापस लेने के लिए स्टेशन तक दौड़ लगानी पड़ रही है। वहीँ ट्रेन रद्द होने से परेशानी अलग वहीँ रिफंड के लिये भी काफी मशक्कत। यात्रियों को दोतरफा परेशान होना पड़ रहा है।
रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि रायपुर तरफ से गरीब रथ और अजमेर शरीफ ट्रेन भी रद्द होने के दायरे में है। वहीं, गोंदिया से रात 12 बजे आने वाली बरौनी एक्सप्रेस की आवाजाही भी बंद हो गई है। यह ट्रेन एक सप्ताह तक बालाघाट, जबलपुर के रास्ते आना-जाना करेगी।
संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs
इस ट्रेन से आने और जाने वाले यात्रियों की भी परेशानी बढ़ गई है। गोंदिया स्टेशन तक दौड़ लगाने पर ही ट्रेन में सफर करना संभव है। सारनाथ, अमरकंटक, नौतनवा, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, जम्मूतवी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें ब्लाक वाले सेक्शन से सीधे-धीरे निकाली जा रही हैं। 26 फरवरी तक कटनी रूट से होकर चलने वाली ट्रेन के रद्द होने और लेटलतीफी से यात्री परेशान हो रहे हैं। वहीँ अब गर्मी की टिकटें भी सभी मार्गों की फुल हो हो चुकी है।
बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस का प्रायोगिक ठहराव :
रेलवे प्रशासन ने सोनपुर रेल मंडल के दलसिंह सराय रेलवे स्टेशन में ट्रेन नंबर 15231/15232 बरौनी-गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस का दलसिंह सराय स्टेशन में प्रायोगिक ठहराव घोषित किया है। आते-जाते यह ट्रेन अगले छह माह तक इस स्टेशन में रुकेगी।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
लखनऊ से चलकर रायपुर आने वाली गरीब रथ सोमवार को नहीं चली। जिससे 1300 लोगों को अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी, जिन्होंने महीनों पहले से अपनी टिकटें बनवाकर राखी थी। यह ट्रेन रायपुर तरफ से 20 फरवरी को भी रद्द रहेगी। ऐसी ही स्थिति का सामना इस ट्रेन के यात्रियों को 22 और 23 फरवरी को भी करना पड़ेगा, क्योंकि दोनों तरफ से इस ट्रेन को ब्लॉक के कारण रद्द किया गया है।
रायपुर-लखनऊ के बीच चलने वाली इस एक मात्र ट्रेन के यात्रियों को आसानी से क्नफर्म टिकट नहीं मिलते है, परंतु अब उन्हें टिकट रद्द कराने के साथ पैसे वापसी के लिए स्टेशन जाना पड़ रहा है। इसी तरह 25 फरवरी को दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस भी रद्द की गई है। इससे यात्री परेशान होंगे। गर्मी का व्यस्त सीजन भी लोगों को भारी ना पड़ जाये।
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs