कार को पीछे करते समय चपेट में आया मासूम, इलाज के दौरान मौत, परिजनों को मिला जिन्दगी भर का गम, यहाँ का है मामला….।

दुर्ग/भिलाई : कई बार थोड़ी से लापरवाही जिन्दगी भर का गम दे जाती है, ऐसा ही हादसा हुआ है भिलाई के रहने वाले सोनी परिवार में, जहाँ कार को पीछे करते समय उसके पिछले चक्के के नीचे दबने से एक ढाई साल के बच्चे की मौत हो गई है। मासूम अपने बड़े पिता को कार निकालता देख उनके साथ जाने के लिए गाड़ी के पीछे गया था। इसी दौरान पिछले चक्के के नीचे दबने से उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत से परिजन गमगीन है। यह घटना भिलाई के शास्त्री नगर की है।

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

वहीँ पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। पुलिस ने बताया कि उक्त घटना रविवार की शाम को हुई। शास्त्री नगर निवासी विनोद सोनी के ढाई वर्षीय बेटे सागर सोनी की हादसे में मौत हुई है। विनोद सोनी का बड़ा भाई किसी काम से बाहर जा रहा था। वह कार को पीछे कर बाहर निकाल रहा था। इसी दौरान सागर सोनी अपने बड़े पिता की तरफ जाने के लिए दौड़ा और कार के पिछले चक्के के नीचे दब गया। परिवार वाले उसे फौरन बीएम शाह अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs

अस्पताल से सूचना मिलने के बाद सुपेला पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। बताया जा रहा है कि घटना स्थल छावनी थाना क्षेत्र का है। इसलिए सुपेला पुलिस घटना की फाइल को छावनी थाना भेज रही है। आगे की विवेचना छावनी से की जाएगी। इस घटना के बाद परिजन सकते में है। ऐसी ही कई बार घटनायें सामने आई है, लेकिन थोड़ी लापरवाही भारी पड़ जाती है।

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw