रायपुर : पूर्व आबकारी मंत्री और कोंटा से कांग्रेस विधायक कवासी लखमा की तबीयत मंगलवार को अचानक बिगड़ गई है। उन्हें इलाज के लिए रायपुर के MMI अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कवासी लखमा नाश्ता कर रहे थे। इसी दौरान उन्हे हार्ट अटैक आ गया। मंगलवार को विधानसभा की कार्यवाही चल रही थी इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। माइनर हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में उनका इलाज जारी है। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज जारी है।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
दो वर्ष पूर्व जब वो बस्तर के प्रभारी मंत्री थे और कोंडागांव जिले में हुए बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक लेने गए हुए थे। तभी अचानक उन्हें बैचेनी सी लगने लगी जिसके बाद उन्होंने कोंडागांव सर्किट हाउस में रेस्ट किया था। बाद में सुबह कोंडागांव से सड़क मार्ग से होते हुए रायपुर जाने के दौरान अचानक उनके सीने में उठा दर्द बढ़ गया था।