ससुराल से प्रताड़ित होकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या।

रायगढ़ : आज के समय में जहाँ महिला और पुरुष को लेकर समानता की बात की जाती है, बहु को बेटी माना जाता है, वहां किसी विवाहिता द्वारा ससुराल में आत्महत्या करना काफी दुखद है। खबर के अनुसार छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक नवविवाहिता ने पंखे पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। यह मामला तमनार थाना क्षेत्र का है। 

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका का नाम प्रियंका गुप्ता है। वह ग्राम चीर बगीचा जशपुर की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि, उसकी शादी ग्राम गोढ़ी में रहने वाले अभिषेक गुप्ता के साथ 9 दिसम्बर 2023 को उनकी शादी हुई थी। दोनों आनन्दपूर्वक रहते थे। अभिषेक गुप्ता तराईमाल प्लान्ट में काम करता है। वह रोज की तरह काम पर गया था। शाम को उसकी पत्नी ने अचानक पंखे पर फांसी लगाकर आत्माहत्या कर ली। इसके बाद इसकी सूचना मृतका के परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही मृतका के परिजन मौके पर पहुंची और शव को घर में लगे पंखे पर लटका देखा। इसके बाद परिजनों के इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई और आरोप लगाया कि, प्रियंका के ससुराल वालों ने आत्महत्या करने के लिए उकसाया है। मामले को लेकर पुलिस तहकीकात कर रही है। अभी इस मामले में कुछ कह पाना मुश्किल है।

कुछ देर पहले ही घर पर हुई थी बात :

संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs

परिजनों ने बताया कि, रविवार को प्रियंका के साथ मोबाईल वीडियो कॉल से बात हुई थी। जिसमें प्रियंका खुश थी और हंसते हुए बात कर रही थी। फिर कुछ देर बाद अचानक प्रियंका की सास संजू गुप्ता ने फोन कर सूचना दी। फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुट गई है। मामले को लेकर परिजनों प्रियंका के साथ ससुरालियों द्वारा प्रताड़ना का आरोप लगाया। वास्तविकता पुलिस की जांच के बाद ही सामने आ पायेगी।

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

उपरोक्त मामले को लेकर ग्रामीणों ने बताया कि अभिषेक गुप्ता और प्रियंका गुप्ता का विवाह 9 दिसम्बर 2023 को हुआ था। दोनों अच्छे से रहते थे। अभिषेक गुप्ता दोपहर को ड्यूटी करने तराईमाल प्लांट गया था। गांव में संध्या समय सरस्वती विसर्जन भी किया गया। गांव में मौत की खबर लगते ही सभी हैरान हैं। मृतका प्रियंका गुप्ता की माता बीणा देवी, पिता संजय कुमार अग्रहरि निवासी चीर बगीचा जशपुर ने बताया कि 18 फरवरी को शाम करीब 7 बजे परिवार के साथ मोबाइल वीडियो कॉल से बात हुई, जिसमें बेटी प्रियंका खुश होकर हंसते हुए बात कर रही थी, फिर अचानक हमे प्रियंका की सास संजू गुप्ता ने सूचना दी कि आप लोग आ जाइये। हमने यहां आकर देखा तो हमारी बेटी का शव फांसी पर लटका हुआ है। हत्या करने या आत्महत्या के लिए उकसाने वालो पर कार्यवाही हो। मृतका के मायके वालों ने हत्या होना अथवा आत्महत्या के लिये उकसाने का संदेह जताया है।

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs