नागपुर (महाराष्ट्र) : शहर में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। नागपुर के राजनगर क्षेत्र में विनय उर्फ बबलू पुणेकर रहते थे। वह शहर के बड़े अखबार में कई सालों तक बतौर फोटोग्राफर काम कर चुके हैं। दिनदहाड़े हुई उनकी हत्या की घटना के बाद क्षेत्र के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।
घटना में एक पूर्व प्रेस फोटोग्राफर की घर में घुसकर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश और हत्या की वजह का पता लगाने में जुटी है। अभी तक आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला है।
बड़े अखबार में कई सालों तक काम कर चुके हैं विनय :
महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है :https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
यह घटना शनिवार की दोपहर करीब डेढ बजे की है, जहाँ एक शख्स उनके घर में घुसा और उसने बंदूक से गोली मारकर विनय की हत्या कर दी। घटना के समय विनय घर पर अकेले थे। गोली मारकर हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी सीसीटीवी में कैद हुआ है। आरोपी घटना को अंजाम देकर वहां से भाग गया।
पुलिस कर रही आरोपी की खोजबीन :
संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें :https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs
दिनदहाड़े हुई इस हत्या की घटना के बाद क्षेत्र के लोग घटनास्थल पर जमा हुए। पुलिस को जानकारी देने के बाद पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी है। शहर के डीसीपी राहुल मदने ने बताया कि जल्द ही सीसीटीवी की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। साथ ही मृतक के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। हत्या के पीछे की वजह भी पुलिस तलाश रही है। बता दें कि नागपुर की कानून व्यवस्था बिगड़ रही है। शहर मे बीते 3 हफ्ते में 18 लोगों की हत्याएं हुई है। लगातार शहर में ऐसी घटनाओं की ख़बरें सामने आ रही है। वहीँ आम लोगों में इन घटनाओं को लेकर डर व्याप्त हो गया है।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y



