धर्म/संस्कृति : सनातन धर्म में हर चीज का एक प्राकृतिक हल है, लेकिन वैज्ञानिक स्तर पर लोग इसे नहीं मानते है, किसी चीज को मानना या ना मानना दोनों अपनी जगह है। आस्था और विश्वास के सामने तर्क और तथ्यों का मतलब नहीं होता। वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनी जगह है। फिर भी हम किसी बात की गारंटी नहीं दे सकते। कभी-कभी आपके जीवन में रुकावटें और परेशानियाँ बनी रहती है, तो इसका कारण आपसे जलने वाले लोगों की बुरी नजर का आप पर प्रभाव हो सकता है।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
बुरी नजर एक प्रकार का दोष होता है जिसके लगने से जीवन में कई प्रकार की रुकावटें आती हैं। बने बनाए काम बिगड़ जाते हैं, असफलता हाथ लगती है, मन अशांत रहता है और नकरात्मक विचार से मन भर जाता है। मान्यता है कि बुरी नजर ज्यादातर व्यक्ति की सफलता, उसके धनवान बनने और उसकी यश-कीर्ति के प्राप्त होने पर लग जाती है। बुरी नजर किसी व्यक्ति या वस्तु के प्रति किसी की नकारात्मक भावनाओं या इच्छाओं के कारण एक निगेटिव असर माना जाता है। जिसे वैज्ञानिक तौर पर नकारात्मक उर्जा का नाम दिया जाता है।
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें :https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
इसे नजर का दोष या काली नजर भी कहा जाता है। ऐसे में शास्त्रों के अनुसार कुछ विशेष उपाय और पूजा पाठ करने से बुरी नजर के दोष से बचा जा सकता है। इन उपायों को आजमाने से जीवन में खोई हुई खुशियां वापस आ जाती हैं और घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। किसी चीज का विश्वास ही सफलता होता है। ईश्वर की बनाई हुई इस प्रकृति में ही विज्ञान अपना काम करता है, ना कि विज्ञान में प्रकृति। दोनों का महत्व अपनी जगह है।
बुरी नजर से बचने के लिए कुछ खास उपाय :
महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
- अगर आपको बुरी नजर का दोष लगा है तो आप हनुमान जी की शरण में जाएं। उन्हें बुरी नजर से बचाने वाला देवता माना जाता है। ऐसे में आप हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ कर सकते हैं। इससे आपके ऊपर लगी बुरी नजर का प्रभाव समाप्त हो जाएगा। इसी के साथ आप बुरी नजर से बचने के लिए मंगलवार या शनिवार के दिन पंचमुखी हनुमान जी का लॉकेट पूजा कर के उसे धारण कर सकते हैं।
- लाल रंग को मां आदि शक्ति और सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है। अगर आपको बुरी नजर से बचना हो तो आप लाल रंग के कपड़े पहने, घर में लाल रंग के सामान का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करें, लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें। माना जाता है लाल रंग में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और इस रंग के प्रयोग से नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव नष्ट हो जाता है। यह रंग आपको बुरी नजरी से बचाने में लाभ देगा।
- शास्त्रों में भैरो बाबा को भी बुरी नजर से बचाने वाला देवता माना जाता है। अगर आपको बुरी नजर का दोष लगा है तो आप भैरो बाबा के मंदिर जाएं और कालभैरवाष्टक का पाठ करें। ऐसा करने से आपके ऊपर कैसा भी नजर दोष या बाधा हो वह तुरंत मिट जाएगी।
- मोरपंख भी बुरी नजर के दोष को दूर करने में बड़ा उपयोगी माना जाता है। आप अपने घर में किसी पवित्र स्थान पर मोरपंख को रख दें। आपने अक्सर देखा होगा मंदिरों में लोग मोर पंख की झाड़ू रखते हैं और जो भक्त दर्शन करने आते हैं उनके ऊपर मोरपंख के गुच्छे वाली झाड़ू उनकी पीठ पर फेहरायी जाती है। मान्यता है कि मोरपंख में दैवीय शक्तियां होती है, इसकी पूजा कर इसे सिद्ध कर के घर में रखने के बाद नकारात्मक ऊर्जा का दमन होता है।
- आप बुरी नजर से परेशान हैं और आपका कोई भी काम नहीं बन रहा है। ऐसे में आप तुरंत भगवान शिव की शरण में जाएं और प्रतिदिन रुद्राक्ष की माला से ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें। शीघ्र ही आपको बुरी नजर के दोष से छुटकारा मिल जाएगा।
- बुरी नजर से बचने के लिए नींबू और नमक का उपाय सबसे कारगर माना जाता है। यह नजर उतारने में काम आता है इसलिए आप नींबू और नमक को एक साथ बांधकर अपने घर के प्रवेश द्वार पर टांग दें। इससे आपको बुरी नजर के दोष से जल्द राहत मिल जाएगी।
वहीँ उपरोक्त उपाय सामान्यतौर पर बताये गये है, इसके अलावा भी जीवन में आने वाली बाधाओं के हिसाब से नजर उतारने के अन्य कई तरीके भी है। वहीँ घर में विभिन्न मंत्रो का जाप करना अथवा मन्त्रों को सुनना भी नकारात्मक प्रभाव कम करता है।
संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs