रायपुर : तस्कर लगतार गौ तस्करी को अंजाम दे रहे है। वहीँ कई बार तस्करों से तस्करी रोकने वालों के ऊपर खतरनाक हमले किये, कई बार पुलिस पर भी इनकी तरफ जानलेवा हमले हुये है। वहीँ बालाघाट के रहने वाले गौ रक्षा विभाग के प्रांत प्रमुख ओमेश बिसेन को आए दिन गायों व सांडों की तस्करी करने वालों से फोन पर धमकी मिल रही है। साथ ही उनके पैतृक गांव बालाघाट में जाकर परिवार के लोगों को डराया धमकाया जा रहा है, लगातार तस्करों द्वारा उनके घर परिवार की रेकी की जा रही है, जिसकी शिकायत बालाघाट पुलिस से लेकर रायपुर आईजी तक की गई है। ओमेश बिसेन ने बताया कि 13 फरवरी को गो तस्करों पर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की थी, जिसमें से मुख्य आरोपी अभी तक फरार है, जो लगातार धमकी देते रहता हैं।
महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
ओमेश बिसेन ने कहा कि तस्कर दरअसल एक गौसेवा नाम की फर्जी संस्था चलाते हैं और रात के अंधेरे में गायों को बचाने के नाम पर गाड़ियों में भरकर बाहर भेजते हैं, जिसका पर्दाफाश हम लोगों ने किया है। इसके बाद तस्कर जान से मारने की धमकी देने के साथ-साथ मेरे पैतृक घर पहुंचकर लगातार रेकी कर रहे हैं।
ये माफिया घर की रेकी कर भविष्य में जान से मारने की योजना बना रहे हैं, जिसकी शिकायत मेरे भाई ने भरवेली थाने में की है। ओमेश बिसेन ने बताया कि उन्होंने गौ तस्करों के खिलाफ अलग-अलग थानों में 355 से ज्यादा मामले दर्ज कराए हैं। वहीं 100 से अधिक तस्करों को गिरफ्तार करवाकर हजारों गायों को उनकी गिरफ्त से छुड़ाया है। इससे बौखलाकर मुझे जान से मारने के लिए ये सब तस्करों द्वारा किया जा रहा है।
मामले को लेकर ओमेश बिसेन ने सीसीटीवी विडियो भी शेयर किया है : https://www.facebook.com/profile.php?id=100053319493893
संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs
वहीँ लगातार हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों के साथ ऐसी घटनायें सामने आ रही है, जिसमें ताजा मामला गौसेवक साधराम का है, वहीँ बिरनपुर के मृतक भुनेश्वर साहू को लेकर भी मामला बहुत बड़े स्तर पर चला गया। ऐसी ही घटनाओं को लेकर ओमेश बिसेन ने भी अपनी शंका जाहिर की है। आपको बात दें कि राजनंदगांव में भी तस्करों के खिलाफ कार्यवाही करते समय ओमेश बिसेन पर तसकरों ने गोली चला दी थी, जो उस समय पुलिस कांस्टेबल को लगी थी।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y