स्वास्थ्य : उम्र के साथ बच्चों की हाइट बढ़ना सही विकास के लिए जरूरी है। हालांकि कई बार कुछ वजहों से बच्चों की हाइट बढ़ नहीं पाती तो पेरेंट्स के लिए चिंता का विषय बन जाती है। ऐसे में आप सही डाइट की मदद से अपने बच्चों की डाइट को बढ़ा सकते हैं। अगर आप भी बच्चों की हाइट बढ़ाना चाहते हैं तो उनकी डाइट में इन फूड्स को जरूर शामिल करें।
बच्चों के शारीरिक विकास में पोषक तत्वों का योगदान होता है। बच्चों की उम्र के साथ हाइट बढ़े यह हर मां-बाप की चिंता होती है। ऐसा न होने पर मां-बाप परेशान होने लगते हैं। आप की भी यही परेशानी है कि आपके बच्चे हाइट नहीं बढ़ रही है, तो इस आर्टिकल बताए गए कुछ फूड्स को आप अपने बच्चे की डाइट में शामिल कर सकते हैं।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
पत्तेदार साग :
पालक और केले की पत्तेदार सब्जियां बच्चों के स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं। यह बच्चों के शरीर में आयरन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट की कमी को पूरा करते हैं। आयरन की मदद से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी पूरी होती है, जिससे खून में ऑक्सीजन का पहुंचती है। यह शरीर में एनर्जी के बने रहने के लिए जरूरी है।
संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs
नट्स और सीड्स :
“पीडियाट्रिक्स” में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक जो बच्चे नियमित रूप से डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करते हैं, उनकी हड्डियों की डेंसिटी बेहतर होती है, जिससे लंबाई बढ़ने में योगदान मिलता है। ऐसे में अपने बच्चे की हाइट बढ़ाने के लिए उनकी डाइट में दूध, पनीर और दही जरूरी शामिल करें।
महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
फल :
संतरे, जामुन और पपीता जैसे फल विटामिन से भरपूर होते हैं। इसमें मौजूद विटामिन सी, कोलेजन प्रोडक्शन और हड्डियों के स्वास्थ्य और एंटीऑक्सीडेंट के लिए जरूरी है। विटामिन सी आयरन के अब्जॉर्प्शन में भी मदद करता है, जो विकास के लिए महत्वपूर्ण है।
बीन्स :
बीन्स, जिनमें सेम, दाल और चने शामिल हैं, प्रोटीन, आयरन और फाइबर का एक बढ़िया सोर्स है। ये मांसपेशियों के विकास में मदद करते हैं और ऊर्जा के स्तर को बनाए रखते हैं। साथ ही यह विकास, स्वस्थ पाचन तंत्र और बच्चों के लिए निरंतर ऊर्जा स्रोत प्रदान करने के लिए जरूरी हैं।
एनिमल बेस्ड फूड :
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/
अंडे प्रोटीन का एक बढ़िया सोर्स होते हैं। साथ ही यह शरीर को विटामिन डी और बी 12 भी प्रदान करते हैं, जो हड्डियों के स्वास्थ्य और एनर्जी मेटाबॉलिज्म के लिए जरूरी तत्व हैं। इसी तरह सैल्मन जैसी फैट युक्त मछली, ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन डी की हाई कंटेंट के कारण सेहतमंद होती है। यह हड्डियों के स्वास्थ्य और विकास के लिए जरूरी पोषक तत्व हैं।



