गाय का ऑपरेशन कर के मरे हुए बच्चे को बाहर निकाल कर गौमाता की बचाई गयी जान।

कोरबा : छुरीकला क्षेत्र में घूम रहे लावारिस जानवरों में हो रहे अनेक बीमारियों का उपचार व जन्म लेने वाले बछडे का देखभाल मां कोसगाई गौ सेवा समिति के गाे- सेवकों द्वारा लगातार किया जा रहा है। शनिवार को बछडे़ को जन्म देते समय पेट में फंस जाने से बछडा की गाय के पेट मे मौत हो गई थी। इससे गाय की हालत बिगड़ने लगी, तब गौ सेवकों द्वारा उठाकर गो- सेवा धाम लाया गया। जहां पर कटघोरा पशु चिकित्सक डा रामशरण साहू व साबिर के साथ अन्य लोगों ने गाय के पेट का आपरेशन कर मृत बछडा को बाहर निकाल कर गाय की जान बचाई।

गाे-सेवकों का कहना है कि चार घंटे चले आपरेशन में डाक्टरों के प्रयास से जानवर की जान बचाई गई। जानवर का आपरेशन कर जान बचाए जाने का गो- सेवकों के लिए यह पहला मामला था। इस कार्य मे पशु चिकित्सक डा रामशरण साहू कटघोरा, साबिर और गो- सेवक विनोद कुमार देवांगन, रमेश साहू, निक्की, विनोद महंत, राम शंकर बिझंवार व सदस्यों का योगदान रहा। गौ सेवकों द्वारा क्षेत्र में घूम रहे लावारिस जानवरों की देखभाल व बीमारी पर उपचार लगातार किया जा रहा है।