बच्चे के गले में फंसे सिक्के को जीएमसी के डॉक्टरों ने निकाला बाहर, गंभीर हालत में आया था अस्पताल….।

शहडोल(म.प्र.) : शहडोल जिले में एक आठ साल का बच्चा खेल खेल में सिक्का निगल गया, जो उसकी आहार और सांस नाली के बीच आकर फंस गया। जानकारी लगने के बाद परिजनों ने घर पर ही सिक्के को निकालने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं निकला। इसके बाद परिजन गंभीर हालत में बच्चे को जिला चिकित्सालय अनूपपुर लेकर गए, जहां जांच में पता चला कि बच्चे के गले में कोई गोलाकार वस्तु फंसी है। बच्चे की गंभीर हालत को देखते चिकित्सकों ने रात में ही उसे मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर कर दिया। रात करीब 12 बजे परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे।

रात भर उपचार के बाद सुबह  ईएनटी विभाग के विभागध्यक्ष और प्रोफेसर डॉक्टर एसके शुक्ला ने टीम के अन्य डॉक्टरों के साथ ऑपरेशन कर बच्चे के गले में फंसे एक रुपए के सिक्के को बाहर निकाला। यह सिक्का बच्चे ने खेल खेल में निगल लिया था। इसके कारण खाना तो दूर, पानी तक नहीं पी पा रहा था। ऑपरेशन के बाद बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ्य है।

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

सिक्का निगलने के बाद उसकी मां ने उल्टी करवा कर निकालने की कोशिश की इसके बाद अनूपपुर जिला अस्पताल ले गए वहां पर उपचार संभव न देख शहडोल मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां पर ई एन टी वार्ड में भर्ती किया गया। रात को ही भर्ती कर तुरंत एक्स-रे हुआ। सुबह इमरजेंसी ऑपरेशन कर सिक्का निकला गया। आपरेशन की टीम में ईएनटी विभाग अध्यक्ष डा. एस के शुक्ला, सहायक रेजिडेंट डॉक्टर रितु, डॉक्टर मयंक आदि रहे। आराम मिलने के बाद बच्चे को डिस्चार्ज करने की बात डाक्टरों ने कही है।