कांग्रेस को महाराष्ट्र में लगा एक और झटका, दिग्गज नेता शिवराज पाटिल की बहू अर्चना BJP में शामिल।

नई दिल्ली : कांग्रेस के दिग्गज नेता और देश के पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल की बहू अर्चना पाटिल शनिवार को बीजेपी में शामिल हो गईं। वह उदगीर में लाइफकेयर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की चेयरपर्सन हैं और उनके पति शैलेश पाटिल कांग्रेस के राज्य सचिव हैं।शिवराज पाटिल 2004 से 2008 के बीच कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में केंद्रीय गृह मंत्री थे। देश में लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां चरम पर है। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होना है। प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। चुनाव प्रचार चरम पर है। बयानबाजी के साथ ही नेताओं का एक पार्टी से दूसरी पार्टी में जाने का सिलसिला जारी है। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और कांग्रेस के कद्दावर नेता शिवराज पाटिल की बहू डॉ. अर्चना पाटिल चाकुरकर शनिवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। उन्होंने शुक्रवार को दक्षिण मुंबई में अपने आधिकारिक आवास ‘सागर’ में फडणवीस से मुलाकात की थी।

महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र के लातूर के रहने वाले शिवराज पाटिल यूपीए-1 सरकार के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री थे। मुंबई में 26/11 हमले के दाब उन्होंने यह पद छोड़ दिया था। उन्होंने लोकसभा के स्पीकर के तौर पर काम किया है।अर्चना पाटिल के भाजपा में शामिल होने पर फडणवीस ने कहा कि अर्चना पाटिल सामाजिक कार्यों से जुड़ी रही हैं। उनके भाजपा में शामिल होने पर लातूर और मराठवाड़ा क्षेत्र को मदद मिलेगी।

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

अर्चना पाटिल के भाजपा में शामिल होने पर फडणवीस ने कहा, “अर्चना पाटिल सामाजिक कार्यों से जुड़ी रही हैं। उनके भाजपा में शामिल होने पर लातूर और मराठवाड़ा क्षेत्र को मदद मिलेगी।” बता दें कि पिछले महीने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण भी भाजपा में शामिल हो गए थे। अर्चना पाटिल ने बताया कि वह पिछले दो दशक से सामाजिक कार्य कर रही है और अब उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया।