नई दिल्ली : नया साल शुरू होने के साथ ही लाइफ में कई बदलाव भी देखने को मिलते हैं। वैसे ही नए वित्तीय वर्ष के साथ भी कई बदलाव होते हैं। जी हां, 1 अप्रैल 2024 से नया वित्तीय वर्ष शुरू हो रहा है और उसके साथ देश में कई नियम बदलने जा रहे हैं।ये बदलाव सीधे आपकी जेब पर असर डाल सकते हैं, इसलिए इनके बारे में जानना आपके लिए बहुत ज़रूरी है, ताकि आप पहले इस बड़े बदलाव के लिए तैयार रहे। तो आइए, विस्तार से जानते हैं कि आखिर 1 अप्रैल से कौन-कौन से नियम बदलने जा रहे हैं और आपके जीवन पर इनका क्या प्रभाव पड़ने वाला है।
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
FASTag, PAN-Aadhaar और GST से जुड़े अहम बदलाव :
- FASTag KYC ज़रूरी: 1 अप्रैल से FASTag इस्तेमाल करने वालों के लिए KYC अपडेट कराना अनिवार्य हो जाएगा। अगर आपने 31 मार्च 2024 तक KYC अपडेट नहीं कराया, तो आपका FASTag बंद हो सकता है और इसके साथ ही आपको टोल पार करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
- PAN को आधार से लिंक करें: पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराना भी अब अनिवार्य हो गया है। अगर आपने 31 मार्च 2024 तक ये काम नहीं कराया, तो आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा। इतना ही नहीं, 1 अप्रैल के बाद इसे लिंक कराने के लिए आपको ₹1,000 का जुर्माना भी देना पड़ेगा, इसलिए समय रहते ही इस काम को तुरंत से तुरंत करा लें।
- GST नियमों में भी संशोधन संभव: हालांकि अभी तक जीएसटी नियमों में बदलाव को लेकर किसी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार इस पर विचार कर रही है।
बीमा, कार की कीमतों और डेबिट कार्ड से जुड़े बदलाव :
- बीमा पॉलिसी सरेंडर पर नया नियम: बीमा कंपनियां अब पॉलिसी सरेंडर करने पर ग्रेडेड सरेंडर वैल्यू दे सकती हैं। इसका मतलब है कि अगर आप पॉलिसी जल्दी सरेंडर करते हैं, तो आपको कम सरेंडर वैल्यू मिलेगी, वहीं लंबे समय तक चलने वाली पॉलिसी पर सरेंडर वैल्यू ज़्यादा हो सकती है।
- कार खरीदने का प्लान? थोड़ा रुकिए! अगर आप किसी नई कार को खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो ख़रीदारी को थोड़ा टालना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। कई कार निर्माताओं ने अप्रैल से कारों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है।
- SBI डेबिट कार्ड पर बढ़ सकता है वार्षिक शुल्क: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने कुछ खास तरह के डेबिट कार्ड के लिए वार्षिक रखरखाव शुल्क में ₹75 की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। ये बदलाव भी 1 अप्रैल से लागू हो जाएं।
संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs
ये कुछ अहम बदलाव हैं जो 1 अप्रैल से लागू होने जा रहे हैं। इन नियमों से जुड़ी ताज़ा जानकारी पाने के लिए आप सरकारी वेबसाइट्स या संबंधित विभागों से संपर्क कर सकते हैं। समय रहते इन बदलावों के बारे में जानकर आप आने वाली परेशानियों से बच सकते हैं और अपने आर्थिक लेन-देन को सुचारू रूप से चला सकते हैं।



