मौसम में बड़ा बदलाव, अंधड़ के साथ बारिश की सम्भावना, अब होगा ऐसा मौसम….।

रायपुर : बीते सप्ताह गर्मी ने अपने भयानक तेवर दिखाये है, वहीँ जहाँ इस बार भयानक गर्मी पड़ने की सम्भावना से लोग संशय में है, वहीँ अब उनके लिये राहत भरी खबर है। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलता हुए नजर आ रहा है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में अंधड़ चलने के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है। प्रदेश में गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। शनिवार की देर रात राजधानी रायपुर के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिली है। हालांकि विशेष बदलाव के आसार नहीं है। फिर भी गर्मी के तेवर कम होंगे।

रायपुर का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके अलावा राजनांदगांव ज्यादा गर्म वाला जिला रहा है। यहां पर अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों में मौसम के बदलने के आसार हैं। प्रदेश के कुछ स्थानों में 24 घंटों में अंधड़ और बारिश के आसार हैं। अगले तीन दिनों तक मौसम में विशेष परिवर्तन नहीं होगा। तापमान में कमी आने की सम्भावना है। 

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

वहीँ तेज धूप के साथ ही लगातार तापमान में वृद्धि हो रही है। अगले दो दिनों तक मौसम के ऐसे ही रहने की संभावना है। प्रदेश में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। डोंगरगढ़ सबसे गर्म स्थान रहा है, जिसका तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। राजनांदगांव, रायपुर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं बिलासपुर में 38.8, पेण्ड्रारोड में 38.2, अंबिकापुर में 37.9, जगदलपुर में 39.1 और दुर्ग में 38.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछली रात राजधानी रायपुर का न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस था। यहां अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से 3-3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं राजनांदगांव का अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। राजधानी में भी गर्मी का कहर बढ़ने लगा है।