बॉलीवुड : फिल्मों का क्रेज पहले की अपेक्षा काफी कम हो चुका है, फिर भी कुछ सीरिज की फिल्मों को लेकर दर्शकों में उत्सुकता रहती है। इन्हीं में जब कोर्ट ड्रामा फिल्मों की बात हो तो ‘जॉली एलएलबी’ फ्रेंचाइजी की फिल्मों को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। जॉली LLB में अरशद वारसी ने तो जॉली LLB 2 में अक्षय कुमार ने जमकर हंसाया था तो रूलाया भी था। हालाँकि जॉली LLB उतनी नहीं चल पाई, जितनी उम्मीद थी, फिर भी काफी हद तक अच्छी फिल्म थी। इसी को लेकर पिछले कुछ समय पहले ही मेकर्स साफ कर चुके थे कि जॉली एलएलबी 3 भी वह लेकर आएंगे। इसकी वजह सिर्फ एक ही है दर्शकों की भारी मांग। लेकिन ‘जॉली एलएलबी 3’ को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता सिर्फ इसे लेकर है कि इस बार उन्हें कौन देखने को मिलेगा। अक्षय कुमार या अरशद वारसी?
सामने आने वाली ख़बरों की मानें तो ‘जॉली एलएलबी 3’ में अक्षय कुमार और अरशद वारसी दोनों ही नजर आ सकते हैं। फिल्म से जुड़े जानकारों ने जानकारी दी है कि स्टार्स स्डूडियो द्वारा प्रोड्यूस सुभाष कपूर की ‘जॉली एलएलबी 3’ में अक्षय कुमार और अरशद वारसी दोनों ही साथ में आ सकते हैं। यह फिल्म अगले वर्ष फ्लोर पर भी आ जाएगी। विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि “सुभाष कपूर, अक्षय कुमार और अरशद वारसी पिछले कुछ समय से जॉली एलएलबी 3 पर बातचीत कर रहे हैं और अब सुभाष कपूर ने नया उपाय निकाला है। इसी के साथ ही दोनों कलाकारों के साथ सहमति भी बन गई है। सुभाष कपूर फ्रेंचाइजी की अगली कड़ी में दो जॉली को आमने-सामने लेकर आने की योजना पर काम कर रहे हैं।
कौन होगा जॉली एलएलबी 3 में जज :
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
“फिल्म निर्माताओं ने एक मजबूत विषय को लेकर कोर्टड्रामा फिल्माने का तय किया है जिसमें दो जॉली को देखना दर्शकों के लिए काफी मनोरंजक होगा।” जानकारी के अनुसार Jolly LLB 3 के पहले के दो पार्ट में जज की भूमिका सौरभ शुक्ला ने निभाई थी और उनके किरदार को खूब प्यार मिला था। इसी को देखते हुए तीसरी कड़ी में भी जज की भूमिका में सौरभ शुक्ला को लाने पर सहमति बनी है।
साल 2013 में सुभाष कपूर के डायरेक्शन में ‘जॉली एलएलबी’ नाम की पहली फिल्म आई थी। उस फिल्म में अरशद वारसी ने एक संघर्ष कर रहे वकील जदगीश त्यागी का किरदार निभाया था। फिल्म एक कॉमेडी ड्रामा थी, जिसने लोगों को जमकर हंसाया था। चार साल बाद 2017 में सुभाष अपनी उस फिल्म का सीक्वल लेकर आए थे, जिसमें अक्षय कुमार दिखे थे। वो भी एक वकील के ही रोल में नजर आए थे। उनके किरदार का नाम जदगीश मिश्रा होता है। उस फिल्म का गाना “गो पागल” काफी हिट हुआ था। सालों बाद भी दोनों ही फिल्में लोगों के दिलों में खास जगह बनाकर रखती हैं और लंबे समय से इस फ्रेंचाइजी के फैंस को इसके तीसरे पार्ट का इंतजार है, जिस पर यह एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
ये सवाल अब भी बरकरार :
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/
पहले भाग में अमृता राव फीमेल लीड थीं और दूसरे पार्ट में अक्षय के साथ हुमा कुरैशी दिखी थीं। हालांकि, तीसरे पार्ट में कौन सी एक्ट्रेस नजर आएगी, ये सवाल अब भी बरकरार है। इसको लेकर अभी तक किसी भी तरह की कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। हालाँकि बताया जा रहा है कि 2024 में फिल्म की शूटिंग पूरी हो जायेगी और 2025 में फिल्म थिएटर्स में आ सकती है। अब इसका इंतजार करना ही बाकी है।



